गहने रखने के बहाने घर में घुस महिला से छीनी बालियां

शहर की कांशी राम कालोनी में दो दिन पहले बहाने से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के मामले की अभी जांच भी पूरी नहीं हुई थी कि मंडी लाधूका की रहने वाली एक महिला से तीन लोग घर में घुस सोने की बालियां लूट कर ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 10:04 PM (IST)
गहने रखने के बहाने घर में घुस महिला से छीनी बालियां
गहने रखने के बहाने घर में घुस महिला से छीनी बालियां

संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर की कांशी राम कालोनी में दो दिन पहले बहाने से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के मामले की अभी जांच भी पूरी नहीं हुई थी कि मंडी लाधूका की रहने वाली एक महिला से तीन लोग घर में घुस सोने की बालियां लूट कर ले गए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपितों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मंडी लाधूका निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह वह घर में अकेली थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला व एक व्यक्ति उसके घर में आए और एक व्यक्ति बाहर बैठा रहा। इस दौरान महिला ने घर में आते ही कहा कि उन्हें पैसे की काफी जरूरत है, इसलिए वह उनका सोना रख ले, लेकिन उसने कहा कि वह जान पहचान की बिना सोना नहीं रहेगी, जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और महिला ने उसके कानों में पहनी डेढ़ तोले वजनी सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गए। मामले की जांच कर रहे बलकार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर गुरुहरसहाय की भट्ठा बस्ती निवासी पालो रानी, रमेश सिंह व गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि सदर थाने में दर्ज मामले के दो आरोपितों पालो रानी व रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन पहले फाजिल्का शहर की कांशी राम कालोनी में भी ऐसी ही एक लूट की वारदात सामने आई थी, जिसको लेकर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी