ढाई किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स रेंज सेल अबोहर के प्रभारी सज्जन सिंह एएसआइ मिलख राज एएसआइ बलकरण सिंह व पुलिस पार्टी ने गांव शेरगढ़ में रहने वाले गांधी राम को दो किलो 700 ग्राम अफीम सहित काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM (IST)
ढाई किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार
ढाई किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

संस, अबोहर : नारकोटिक्स रेंज सेल अबोहर के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआइ मिलख राज, एएसआइ बलकरण सिंह व पुलिस पार्टी ने गांव शेरगढ़ में रहने वाले गांधी राम को दो किलो 700 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। पुलिस के अनुसार गांधी राम काफी समय से अफीम की तस्करी कर रहा था। सूचना मिलने पर आरोपित को काबू किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, 10 वाहन बरामद

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना छावनी फिरोजपुर पुलिस ने अनाथ आश्रम चौक फिरोजपुर छावनी के नजदीक नाकाबंदी कर बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया, जिनसे चोरी के 10 वाहन बरामद किए हैं। थाना छावनी के सहायक इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपित जिदा और रोबट निवासी बस्ती टैंकावाली फिरोजपुर छावनी बाइक व एक्टिवा चोरी कर सस्ते दाम पर बेचते हैं और बुधवार को भी वे चोरी के बाइक पर सवार हो आ रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 एक्टिीवा स्कूटर और सात चोरी के बाइक बरामद किए हैं। मामले की जांच कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे भी रिकवरी होने की उम्मीद है।

15 बोतल शराब सहित एक काबू संवाद सहयोगी, जीरा (फिरोजपुर) :

थाना जीरा के सहायक इंस्पेक्टर रेशम सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर मोहल्ला चाह बेरियां मल्लोके रोड में छापेमारी कर गुरबचण सिंह उर्फ बच्ची को 15 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी