स्माइल कंबोज ने भंगड़े में हासिल किया दूसरा स्थान

नेशनल डिग्री कालेज चुवाड़ियां वाली की छात्रा स्माइल कंबोज ने स्टेट स्तर के भांगड़ा कंपीटिीशन उड़ान 2021 जोकि लुधियाना में 28 नवंबर को करवाया गया में दूसरा स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:49 PM (IST)
स्माइल कंबोज ने भंगड़े में हासिल किया दूसरा स्थान
स्माइल कंबोज ने भंगड़े में हासिल किया दूसरा स्थान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : नेशनल डिग्री कालेज चुवाड़ियां वाली की छात्रा स्माइल कंबोज ने स्टेट स्तर के भांगड़ा कंपीटिीशन उड़ान 2021, जोकि लुधियाना में 28 नवंबर को करवाया गया, में दूसरा स्थान हासिल किया।

इस कंपीटीशन में पंजाब में से कुल 83 प्रातियोगियों ने भाग लिया था। इस मौके कालेज के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, प्रिसिपल डा. रचना महरोक, समूह मैनेजमेंट और समूह स्टाफ ने स्माइल कंबोज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कालेज व स्टाफ को स्माइल कंबोज पर गर्व है क्योंकि ऐसे विद्यार्थी अच्छी प्राप्तियां करके अपने माता-पिता और कालेज का नाम रोशन करते हैं। इससे पहले भी स्माइल कम्बोज भांगड़े की प्रत्योगिताओं में बहुत अच्छी प्राप्तियां की हैं। बार एसो. ने डलवाए श्री आखंड पाठ साहिब के पाठों के भोग संस, अबोहर : बार एसोसिएशन की ओर से इलाके की सुख शांति के लिए श्री अखंड पाठ रखवाया गया, पाठ का भोग शुक्रवार को डाला गया। इसके उपरांत अटूट लंगर बरताया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान रविद्र सेतिया, सेक्रेटरी नवीन पूनिया, ज्वाइंट सेक्रेटरी दविद्र सिंह, कैशियर सुनील कंबोज के अलावा पूर्व प्रधान आरएस फोर, जसबीर सिंह जम्मू, प्रकाश सिंह बराड़, राकेश भठेजा, प्रवीण धंजू, मनजीत जसूजा, हरिद्र सिंह राणा, धर्मिंद्र सिंह, सीनियर वकील हरप्रीत सिंह, देसराज कंबोज, राजकुमार कुंडल, नरेंद्र गर्ग, विक्रम गोदारा, सुरीन कड़वासरा, संदीप ठठई, बी.एस. हेयर, अनिल कामरा, बलदेव कृष्ण कंबोज, तेजिद्र सिंह रंधावा, तेजिद्र सिंह खालसा, विजय कुमार जग्गा, अशोक नरूला के अलावा महिला एडवोकेट अनिता चलाना, अमनदीप भुम्बला, अमनदीप कौर, सरिता मलेठिया, श्रुति भीमवाल, निधि बेरी मौजूद थे।

पेंशनरों की मांग अनुसार पे-कमिश्न हो लागू : गांधी संवाद सूत्र, जलालाबाद: पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक देसराज गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पेंशनर्स भवन में हुई। इस दौरान महासचिव देवराज शर्मा ने पिछले दिनों जत्थेबंदी द्वारा किए गए कार्यों तथा भविष्य के एजेंडों की जानकारी दी।

इस मौके एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 दिसंबर को जनता पैलेस में पेंशनर्स-डे मनाया जाएगा। इसके बाद देसराज गांधी ने पे-कमिशन की रिपोर्ट लागू करने के लिए पंजाब सरकार के साथ बातचीत की जानकारी दी और बताया कि अभी तक सरकार ने पेंशनरों को पे-कमिशन का कोई लाभ नहीं दिया। अभी तक पुरानी पेंशन ही खातों में डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार अपने बुजुर्गाें का सम्मान करने की बात कहती है। दूसरी तरफ पेंशनरों को अपने हक लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की मांग अनुसार पे कमिश्न को लागू किया जाए, ताकि उनके द्वारा अपना जीवन समर्पित करके दी गई सेवाओं का लाभ उन्हें बुढ़ापे में मिल सके। इस मौके प्रेम प्रकाश, दुनी चंद बत्रा, दुनी चंद बत्रा, गुरदीप सिंह, चंद्र प्रकाश मदान, मेहताब राम कंबोज आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।

chat bot
आपका साथी