सिकंदर कपूर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार के दिशानिर्देश अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश धूड़िया की सहमति से पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप ने एडवोकेट सिकंदर कपूर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का फाजिल्का का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:17 PM (IST)
सिकंदर कपूर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त
सिकंदर कपूर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार के दिशानिर्देश अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश धूड़िया की सहमति से पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप ने एडवोकेट सिकंदर कपूर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का फाजिल्का का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ से की गई।

अबोहर भाजपा के युवा चेहरा एडवोकेट सिकंदर कपूर पहले भी भारतीय युवा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनकी नियुक्ति का प्रदेश सचिव शिवराज गोयल, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, रामकुमार मानधानीय, मंडल अध्यक्ष गौरव टक्कर, दलजीत सिंह तिन्ना, अजय मलकट, गगन वाट्स, फाजिल्का युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार, अंकुश फुटेला, रीगल गोयल, संदीप कबाडिया, संदीप चलाना, विशाल डेलु, पम्मी सिंह, परमजीत, विकास बिश्नोई, विशाल निराणिया, बादल दीक्षित, विष्णु अग्रवाल, राहुल चावला, शक्ति सोनी, केशव मंत्री, इंद्रजीत मानधानिया ने स्वागत किया है व भाजपा के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे तनदेही से निभाएंगे। अरोड़ा विकास मंच की इकाई का गठन

संस, अबोहर : अरोडा विकास मंच की ओर से मंगलवार को श्रीगंगानगर यूनिट का गठन किया गया है, जिसमें शरद जसूजा को अरोडा विकास मंच श्रीगंगानगर का अध्य्क्ष नियुक्त करते हुए उन्हें कार्यकारणी बनाने का अधिकार भी दिया गया है। इस मौके पर मंच के अध्य्क्ष गगन चुघ ने नवनियुक्त अध्य्क्ष शरद जसूजा को अरोडवंश समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। इस मौके पर खुइयंसरवर के प्रधान सुभाष जुनेजा, शरद जुनेजा, दीपक मिढा, प्रिस अरोडा, धीरज अरोडा, राजेश नागपाल, आयुष चुघ व परी चुघ उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी