शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजाया श्रीराम मंदिर

श्री राम संकीर्तन मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:37 PM (IST)
शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजाया श्रीराम मंदिर
शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजाया श्रीराम मंदिर

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम संकीर्तन मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर में सुबह से लेकर रात तक विभिन्न आयोजन किए गए। इस दौरान मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों व फूलों के साथ सजाया गया, जोकि सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा रात 12 बजे आरती के साथ केक काटा गया और आतिशबाजी की गई।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे मंदिर में 24 घंटे की अखंड प्रक्रिमा शुरू हुई। इस दौरान श्री सुंदरकांड महिला समिति की ओर से सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक पाठ किए गए। पाठों की समाप्ति के बाद सामूहिक आरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं में लंगर वितरित किया गया। इसके अलावा रात के समय श्री बाला जी पैदल संघ फाजिल्का के सदस्यों द्वारा बाला जी के भजनों का गुणगान किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने विभिन्न भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य मेहमान के रूप में एडवोकेट अनिल गुप्ता, अनूप मुंजाल, गौरव जसूजा, विनोद गोयल, बंटी पटवारी, काका बजाज उपस्थित हुए। संघ द्वारा रात्रि सवा नौ बजे से लेकर 12 बजे तक संकीर्तन किया गया। इसके उपरांत मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चरण के साथ आरती शुरू करवाई। आरती उतारने के बाद केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस मौके आए हुए मुख्य मेहमानों के अलावा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अंत में केक का प्रसाद सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी