कड़े संघर्ष के बाद साकार हुआ श्री राम के अयोध्या लौटने का सपना: ज्याणी

भारत ही नहीं पूरे विश्व में नए प्रारब्ध की शुरुआत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:13 PM (IST)
कड़े संघर्ष के बाद साकार हुआ श्री राम के अयोध्या लौटने का सपना: ज्याणी
कड़े संघर्ष के बाद साकार हुआ श्री राम के अयोध्या लौटने का सपना: ज्याणी

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : भारत ही नहीं पूरे विश्व में नए प्रारब्ध की शुरुआत हुई है। श्री राम मंदिर निर्माण के पश्चात राम राज्य की विचार धारा के साथ देश जब आगे बढ़ेगा तो पूरे विश्व पर इसका असर होगा। श्री राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास दिवस पर क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरजीत कुमार ज्याणी ने नगर के धार्मिक स्थानों सिद्ध श्री हनुमान मंदिर, दुखनिवारण श्री बाला जी धाम मंदिर व श्री राम मंदिर में माथा टेकने के बाद यह बात कही।

पूर्व विधायक ज्याणी ने कहा कि 80-90 के दशक में श्री राम मंदिर आंदोलन जब चरम पर था तो वे भी इस आंदोलन का हिस्सा थे। कर्मठ सिपाही होने के नाते उन्हें पूरा भरोसा था कि मंदिर अवश्य बनेगा। उन्होंने कहा कि उस समय के संघ के संचालक पूजनीय बाला साहेब देवरस ने आह्वान किया कि संघ व संघ के संगठनों को 3-4 दशक कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठनों की मेहनत का ही परिणाम है कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा का निर्माण किया गया था वो तमाम मुद्दे पूरे हो गये हैं। धारा 370 को टूटे एक साल हो गया है व तीन तलाक बैन हो गया है।

श्री राम मंदिर का भी शिलान्यास हो गया है। पूर्व विधायक ज्याणी ने समूह भारत की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष दीवाली पर्व को मनाते हुए हमें काफी कुछ अधूरा लगता था, लेकिन इस दीवाली के बाद ऐसा नहीं होगा। इस मौके पर अनिल सेठी, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक जैरथ, डॉ. रमेश वर्मा, तिजेंद्र नामधारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश चुघ, रमेश कटारिया, पार्षद सवि काठपाल, जगदीश सेतिया, मनोज त्रिपाठी, सुशील जैरथ, मनजीत गांधी, डॉ. विनोद जांगिड़, गगन चोपड़ा, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक वर्मा, पार्षद बलबीर सिंह, पार्षद जगदीश बिसवाल, पार्षद शशि सोलंकी, रविंद्र भठेजा, विजय नगीना, अजय बजाज, रघुनाथ राय, प्रिस शर्मा, भगवान सिंह, अशोक वर्मा, सुनील कश्यप, सन्नी सरौवा, पंकज खत्री, अशीश राणु, बलजीत सहोता व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी