खेत में बंदूक साफ करते चली गोली, किसान की मौत

जिले के गाव निहालखेड़ा में रहने वाले एक किसान की शनिवार देर शाम खेत में बंदूक साफ करते गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह खेत में अपनी बंदूक साफ कर रहा था जिस कारण गलती से गोली चलने पर उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM (IST)
खेत में बंदूक साफ करते चली गोली, किसान की मौत
खेत में बंदूक साफ करते चली गोली, किसान की मौत

संवाद सूत्र, फाजिल्का/अबोहर : जिले के गाव निहालखेड़ा में रहने वाले एक किसान की शनिवार देर शाम खेत में बंदूक साफ करते गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह खेत में अपनी बंदूक साफ कर रहा था, जिस कारण गलती से गोली चलने पर उसकी मौत हो गई। खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक के शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा कर जाच शुरू कर दी है।

सरकारी अस्पताल में मौजूद गाव निहालखेड़ा निवासी तुलसी राम ने बताया कि उसका भतीजा संदीप कुमार (45 वर्षीय) दो बच्चों का पिता है व अबोहर के अजीमगढ में विवाहित है। उसकी सास की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी, जिस कारण उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों समेत अपने मायके गई हुई थी। शनिवार को संदीप घर से खेत गया था कि अचानक उसकी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक साफ करते हुए बंदूक की गोली संदीप को लग गई, जिसके चलते संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पता चलने पर लोगों ने इसकी सूचना खुईखेड़ा पुलिस को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर जाच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया है व मामले की जाच की जा रही है। परिजनों के अनुसार तो यह हादसा है, लेकिन पुलिस सभी तथ्यों की जाच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उधर, जैसे ही घटना का पता उसके सुसराल में चला तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी