सेवा भारती ने की पौधारोपण की शुरुआत

सेवा भारती की ओर से पौधारोपण अभियान कु शुरुआत गांव सैनिया में पौधारोपण के साथ की गई है। प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र खुराना ने बताया कि सेवा भारती संस्था द्वारा हर साल सावन माह में पौधारोपण अभियान चलाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:54 PM (IST)
सेवा भारती ने की पौधारोपण की शुरुआत
सेवा भारती ने की पौधारोपण की शुरुआत

संवाद सूत्र, फाजिल्का : सेवा भारती की ओर से पौधारोपण अभियान कु शुरुआत गांव सैनिया में पौधारोपण के साथ की गई है। प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र खुराना ने बताया कि सेवा भारती संस्था द्वारा हर साल सावन माह में पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति को बचाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करना होगा और उनकी देखभाल भी यकीनी बनाना होगा।

उन्होंने बताया कि यह पौधोरापण अभियान 17 अगस्त तक चलेगा, जिसमें अलग-अलग जगहों पर बाल संस्कार केंद्र की दीदियों व बच्चों के सहयोग से पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही 17 अगस्त को तुलसी के पौधों के वितरण के साथ समारोह का समापन होगा। इस मौके ओमप्रकाश कटारिया, जगदीश कटारिया, हुक्म चंद, रवि अरोड़ा, रमा भारती, सुनीता, रितु दीदी व अन्य उपस्थित थे।

जिले की दसवीं वर्षगांठ पर लगाए पौधे संवाद सूत्र, फाजिल्का : सरकारी हाई स्कूल ओडियां में मिशन ग्रीन पंजाब व फाजिल्का जिले की 10वीं वर्षगांठ पर पौधे लगाए गए। स्कूल के सोशल मीडिया इंचार्ज नवदीप कुमार ने बताया कि डीईओ एलिमेंट्री सुखबीर सिंह बल द्वारा स्कूल में आयुर्वेदिक व दवाइयों वाले पौधे लगाए गए। इस मौके अध्यापिका नेहा, शूचि, नवदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, संजना और सिकंदर सिंह मौजूद रहे और पौधे लगाने के लिए सहयोग किया। अंत में समूह स्टाफ द्वारा डीईओ को और मेहनत से काम करने का विश्वास दिलाया गया।

160 परिवारों को बांटा राशन संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री सनातम धर्म गीता भवन मंदिर फाजिल्का में रविवार को त्रिदिवसीय राशन वितरित कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें हर माह की भांति जरूरतमंद, असहाय, विकलांग व विधवा महिलाओं को राशन वितरित किया गया।

इस मौके मंदिर के पुजारी जगदीश शास्त्री ने बताया कि श्री राम कथा, गीता का पाठ व आरती के बाद एक अष्टोतर राम-नाम का जाप श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिव जाप नित्य किया जाता है। भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया व उसके बाद राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष टेक चंद धूड़िया ने बताया कि प्रधान सुरिद्र आहुजा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े 160 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन दिया गया। इसके अलावा सभी परिवारों को रसोई के सामान के साथ साथ हर परिवार के छोटे व बड़े सदस्यों को जेब खर्च के तौर पर कुछ नकदी भी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मंदिर प्रांगण में डा. धर्मपाल वर्मा द्वारा प्रति दिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जरूरतमंद रोगियों की निशुल्क जांच की जाती है और दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस मौके कोषाध्यक्ष टेक चंद धूड़िया, महासचिव कृष्ण गुंबर, अशोक सुखीजा, हरिकृष्ण भाटिया, रमन पाहवा, प्रवेश वढेरा, सतीश धूड़िया, सतीश सचदेवा, अश्वनी कुमार कुक्कड़ व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी