सेवा भारती ने लिया बाल संस्कार केंद्र खोलने का फैसला

सेवा भारती फाजिल्का की ओर से संस्कार केंद्र डा. श्री गोविद राम लाइब्रेरी फाजिल्का गांव सुरेशवाला गांव सैनिया व गांव बाधा में चलाए जा रहे बाल संस्कार केंद्र के प्रभारियों के साथ वीरवार को बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:17 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:17 PM (IST)
सेवा भारती ने लिया बाल संस्कार केंद्र खोलने का फैसला
सेवा भारती ने लिया बाल संस्कार केंद्र खोलने का फैसला

संवाद सूत्र, फाजिल्का : सेवा भारती फाजिल्का की ओर से संस्कार केंद्र डा. श्री गोविद राम लाइब्रेरी फाजिल्का, गांव सुरेशवाला, गांव सैनिया व गांव बाधा में चलाए जा रहे बाल संस्कार केंद्र के प्रभारियों के साथ वीरवार को बैठक की गई। बैठक में जगदीश कटारिया, अमित उबवेजा, ज्योति मक्कड़, ओम प्रकाश कटारिया, अशोक कुमार कालड़ा, प्रिसिपल गुरमीत सिंह, कृष्ण लाल अरोड़ा उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अशोक कुमार शर्मा की ओर से की गई।

इस मौके प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र बारे जानकारी दी। बैठक के दौरान कोरोना महामारी के दौरान बंद किए गए बाल संस्कार केंद्र को फिर से शुरू करने पर विचार विमर्श किया गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार व प्रशासन के दिशानिर्देशों के अनुसार यह केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की अध्यापिकाएं व बच्चे संस्कार केंद्र में मास्क पहनकर रखेंगे। बैठक का संचालन महासचिव रमा भारती शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि हर तीन महीने बाद एक अभिभावक बैठक आवश्यक होगी। शानिवार का दिन केंद्र के बच्चों के लिए कथा, कहानी, खेलकूद की गतिविधियों के लिए रखा गया। नेकी के हाथ सभी के साथ प्रोजेक्ट के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि जल्द ही जरूरतमंद लोगों के लिए प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जाएगा। इस मौके जगदीश कुमार कटारिया, अमित बवेजा, अशोक कालड़ा, ओम प्रकाश कटारिया, प्रिसिपल गुरमीत सिंह, अमित दाहूजा, मनोज कुमार, महिद्र त्रिपाठी, बलदेव राज खेड़ा, राकेश कुमार आहूजा, अशोक कुमार शर्मा, ज्योति मक्कड़, प्रिया, रजनी, भारती, तमन्ना, हर्ष, मनप्रीत, सिया व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी