महामारी में भी लोगों के लिए राहत बने रहे सेवा केंद्र

कोरोना महामारी के दौरान कई विभाग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:20 PM (IST)
महामारी में भी लोगों के लिए राहत बने रहे सेवा केंद्र
महामारी में भी लोगों के लिए राहत बने रहे सेवा केंद्र

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कोरोना महामारी के दौरान कई विभाग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन सेवा केंद्र कोरोना महामारी में भी लोगों के लिए राहत केंद्र बने रहे। एक जनवरी से लेकर अब तक जिले के कुल 19 सेवा केंद्रों से 88519 लोगों ने 332 तरह की सेवाओं का यहां लाभ लिया।

डिप्टी कमिश्नर अरविद पाल सिंह संधू ने बताया कि अबोहर सब डिविजन में आठ, फाजिल्का सब डिविजन में छह और जलालाबाद सब डिविजन में पांच सेवा केंद्र चल रहे हैं, जहां लोगों को अलग-अलग तरह की सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सहायक कमिश्नर (जनरल) कंवरजीत सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2021 से अब तक जिले के सेवा केन्द्रों में 98614 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 88519 का निपटारा किया जा चुका है और बाकी निर्धारित समय में कार्यवाही अधीन हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह द्वारा सेवा केंद्र पर उपलब्ध सेवाएं संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है, जिस का नंबर 1100 है। जिला तकनीकी को-आर्डिनेटर मनीष ठकराल ने बताया कि अब तक इस पोर्टल पर 95 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 83 का निपटारा किया जा चुका है और 12 शिकायतें कार्यवाही अधीन हैं।

जिला सेवा केंद्र के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि सेवा केंद्र में आधार कार्ड की मशीनें लगाई गई हैं जिस पर आधार कार्ड बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस विभाग के सांझ केंद्र के साथ संबंधित, फर्द केंद्र, लेबर कार्ड बनाने की सेवा, पासपोर्ट, हथियार लाइसेंस, जन्म मौत सर्टिफिकेट, पेट्रोल पंप की एनओसी, मंडी बोर्ड के साथ संबंधित सेवाएं, ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ संबंधित सेवाएं उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी