स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह पहराया तिरंगा

प्रशासन की तरफ से 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यहां के सरकारी सीसे स्कूलों में फहराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 10:19 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह पहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह पहराया तिरंगा

संस, अबोहर : प्रशासन की तरफ से 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यहां के सरकारी सीसे स्कूल लड़के में एसडीएम अमित गुप्ता ने झंडा फहराने की रस्म अदा की। कोरोना के मद्देनजर यह कार्यक्रम बिलकुल संक्षेप में रखा गया। यहां केवल झंडा फहराने की ही रस्म अदा की गई। एसडीएम ने संक्षेप में ही अपना संदेश देते हुए उन शहीदों को नमन किया जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। तहसीलदार जसपाल सिंह बराड़, डीएसपी राहुल भारद्वाज, एएफएसओ विकास बत्रा, मेयर विमल ठठई, प्रि. राजेश सचदेवा इत्यादि मौजूद थे।

उधर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस सुमेर मैदान में सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। जहां भाजपा के प्रदेश सचिव शिवराज गोयल ने झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पंजाब प्रधान मोना जायसवाल, विष्णु भगवान डेलू, प्रांतीय धनपत सियांग, डा. विशाल तनेजा, टीटू छाबड़ा, अशोक छाबड़ा मौजूद थे। प्रबंधकों ने बताया कि कोरोना के कारण यहां संक्षेप में ही कार्यक्रम आयोजित किया गया व भीड़ एकत्रित करने से गुरेज किया गया।

नगर निगम में मेयर ठठई ने फहराया तिरंगा

अबोहर नगर निगम की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया जिसके तहत निगम के मेयर विमल ठठई ने तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर गणपत राम, डिप्टी मेयर राज कुमार निराणियां, एससी संदीप गुप्ता, विक्रम धूडिया, मंगत वर्मा, इंस्पेक्टर करतार सिंह इत्यादि मौजूद थे।

श्री गोशाला प्रांगण में फहराया तिरंगा

श्री गोशाला प्रांगण में गोशाला कमेटी के प्रधान फकीर चंद गोयल द्वारा ध्वजा रोहन करके स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फाजिल्का जिला व्यापार मंडल के प्रधान नरेश बांसल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अनिल नागौरी, महासचिव राकेश कलानी, नरेश बांसल इत्यादि मौजूद थे। इस मौके पर द्वारा समारोह में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 122 मिनटशंख वाद पढ़ने वाले करने वाले अजय पाल बिश्नोई को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी