43 डिग्री पारे में झुलसा रही गर्मी

जून के पहले दो सप्ताह की गर्मी ने अपना कहर ढहाना शुरू कर दिया है जहां सूरज सुबह से लेकर शाम तक कहर बरपा रहा है। वहीं उमस भरी चल रही हवाएं रात के समय भी लोगों को चेन भरी नींद सोने नहीं दे रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:24 PM (IST)
43 डिग्री पारे में झुलसा रही गर्मी
43 डिग्री पारे में झुलसा रही गर्मी

मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : जून के पहले दो सप्ताह की गर्मी ने अपना कहर ढहाना शुरू कर दिया है, जहां सूरज सुबह से लेकर शाम तक कहर बरपा रहा है। वहीं उमस भरी चल रही हवाएं रात के समय भी लोगों को चेन भरी नींद सोने नहीं दे रही। दिन के समय के तापमान 43 डिग्री के पार तक पहुंच रहा है, जबकि शाम व सुबह के समय 38 से 40 डिग्री के बीच रहता है, जिस कारण पंखे भी गर्म हवा देने लगे है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तापमान और ऊपर जाएगा। 14 जून को कुछ राहत मिल सकती है। उस दिन बादल छाएंगे। लेकिन अगले चार से पांच दिन चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। हालांकि वीरवार रात्रि मौसम खराब होने के चलते भले ही लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अगले दिन से पड़ भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। जन सेवा सोसायटी ने पहुंचाई लोगों को ठंडक

फाजिल्का की जन सेवा सोसायटी की ओर से रोजाना ठंड मीठे जल की छबील लगाकर लोगों को गर्मी में राहत पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार को सोसायटी के सदस्य राजीव कुक्कड़ ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर उक्त सेवा करवाई। सोसायटी के सदस्य रमन सेतिया ने बताया कि उक्त कार्य में सोसायटी के सदस्य वरिद्र, आकाश डोडा, रमेश सुधा, राकेश गिल्होत्रा, संदीप सचदेवा, जलदेव खेड़ा, मंगत सिंह, राजीव कुक्कड़, रत्न ग्रोवर आदि बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहें हैं।

---

इस तरह रहा एक सप्ताह का तापमान

01 जून: 37

02 जून: 38

03 जून: 38

04 जून: 39

05 जून: 40

06 जून: 41.3

07 मई: 41.5

08 मई: 41

09 मई: 41.5

10 मई: 42

11 मई: 42.9

chat bot
आपका साथी