सर्वधर्म सभ्याचार मंच ने शहीद भगत सिंह को किया याद

सर्वधर्म सभ्याचार मंच की ओर से भगत सिंह चौंक पर शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:53 PM (IST)
सर्वधर्म सभ्याचार मंच ने शहीद भगत सिंह को किया याद
सर्वधर्म सभ्याचार मंच ने शहीद भगत सिंह को किया याद

संस, अबोहर : सर्वधर्म सभ्याचार मंच की ओर से भगत सिंह चौंक पर शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चेयरमैन कर्नल एसपीआर गाबा के मार्गदर्शन व प्रधान सुनील बुलदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डा. रमेश वर्मा, अंजूम कुक्कड़, अरुण सिडाना, गुरचरण सिंह, नीरज दूमड़ा, पूजा दूमड़ा, कंचन कुकरेजा, शामलाल चलाना ने भी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सदस्यों ने इंकलाब जिदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर कर्नल एसपीआर गाबा ने कहा कि सरदार भगत सिंह जी हमारे समाज के मार्गदर्शक थे। भगत सिंह मानव द्वारा मानव के शोषण का अंत करना चाहते थे। वह हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे।

chat bot
आपका साथी