धूमधाम से मनाई संत कबीर जयंती

गुरु कबीर जी महाराज का 622वां जन्म महोत्सव पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:16 PM (IST)
धूमधाम से मनाई संत कबीर जयंती
धूमधाम से मनाई संत कबीर जयंती

संवाद सूत्र, मंडी लाधूका : धानक समाज सभा धर्मशाला मंडी लाधूका में शिरोमणि संत गुरु कबीर जी महाराज का 622वां जन्म महोत्सव पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धानक धर्मशाला के प्रधान व प्रदेश महासचिव भगवान दास ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर की गई व गुरु जी की शिक्षाओं पर चलने का प्रण लिया गया।

इस मौके पर बुजुर्ग नेता महंगा राम सिवान, वेद प्रकाश कायत, सुभाष चंद्र, ओमप्रकाश, कृष्ण लाल लडवाल, राजेंद्र कुमार सिवान, निहाल चंद नुगरिया, जगदीश कुमार, कृष्ण लाल वमनिया, जरमन, अशोक किराड़, सुरजा राम, राजेंद्र कुमार, प्रवीण नुगरिया, मनफूल लडवाल, संजू प्रिस, नंद किशोर व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी