सफाई कर्मचारी आज अर्थी फूंक करेंगे रोड जाम

नगर कौंसिल एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर 13 मई से अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर कौंसिल कार्यालय में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:50 PM (IST)
सफाई कर्मचारी आज अर्थी फूंक करेंगे रोड जाम
सफाई कर्मचारी आज अर्थी फूंक करेंगे रोड जाम

संवाद सूत्र, फाजिल्का : नगर कौंसिल एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर 13 मई से अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर कौंसिल कार्यालय में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यूनियन के पंजाब उपप्रधान फतेह चंद बोहत, प्रधान अर्जुन देव चांवरिया, जिला अध्यक्ष सुभाष चांवरिया, राज कुमार, लवली वाल्मीकि, विनय परवाना आदि ने बताया कि सफाई कर्मचारी पिछले 20 सालों से ठेकेदारी सिस्टम के अधीन कार्य कर रहे है सरकार ने इनकी तरफ कभी ध्यान नही दिया। बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ठेका प्रणाली समाप्ति करके सभी प्रकार के कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए, शहरों की बीट अनुसार सफाई सेवकों की भर्ती किया जाए, वेतन समय पर देने के लिए वैट की राशि दोगुना की जाए, कर्मचारी विरोधी श्रम कानूनों में किए गए संशोधन को रद्द किया जाए। समूह कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी