फाजिल्का में सफाई कर्मचारियों ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

मांगों को लेकर 26 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर कौंसिल कार्यालय में धरना देने के बाद शहर में रोष मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM (IST)
फाजिल्का में सफाई कर्मचारियों ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
फाजिल्का में सफाई कर्मचारियों ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : मांगों को लेकर 26 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर कौंसिल कार्यालय में धरना देने के बाद शहर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान नगर कौंसिल कार्यालय से लेकर शहर में रोष मार्च निकालकर मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय उपप्रधान फतेह चंद बोहत, रिजनल प्रधान अर्जुन देव चांवरिया, जिला अध्यक्ष सुभाष चांवरिया, राज कुमार, लवली वाल्मीकि, विनय परवाना आदि ने कहा कि कोरोना संकट में जब लोग घरों में कैद थे तो सफाई सेवकों ने जान की परवाह किए बिना महामारी में लोगों की सेवा की। लेकिन सरकार इन्हें सम्मान देने के बजाय उनसे सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षो से ठेकेदारी सिस्टम के अधीन कार्य कर रहे हैं। सरकार ने इनकी तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मांग की कि बराबर काम बराबर वेतन के अधार पर पक्का किया जाए, पे कमिशन लागू किया जाए, पेंशन बहाली, डीए की किस्तें, वैट बढ़ाया जाए, महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए व अन्य जरूरी मांगे जल्द पूरी की जाए। शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फाजिल्का शहर में गंदगी को लेकर स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मोहल्लों की गलियों की नुक्कड़ों पर लगे कूड़े के ढेर अब सड़कों पर आने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा कूड़े पर भोजन की तलाश में मंडरा रहे बेसहारा मवेशी ओर परेशानी का कारण बन रहे हैं। जबकि पंजाब सरकार ने अभी तक सफाई कर्मचारियों से बैठक करने की तारीख घोषित नहीं की।

chat bot
आपका साथी