शिअद यूथ के राष्ट्रीय सचिव जीत का अबोहर पहुंचने पर स्वागत

शिरोमणि अकाली दल के यूथ विग के आल इंडिया अध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाणा ने सुरज को नवाजा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:15 PM (IST)
शिअद यूथ के राष्ट्रीय सचिव जीत का अबोहर पहुंचने पर स्वागत
शिअद यूथ के राष्ट्रीय सचिव जीत का अबोहर पहुंचने पर स्वागत

संस, अबोहर: शिरोमणि अकाली दल के यूथ विग के आल इंडिया अध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाणा ने सुरजीत सिंह जीत को यूथ अकाली दल का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। शनिवार को शिअद सर्कल शहरी के प्रधान सुरेश सतीजा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। अकाली दल के हलका संगठन प्रभारी राजिंद्र दीपा ने सुरजीत सिंह जीत की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर राजिद्र दीपा ने कहा कि शिअद द्वारा पार्टी के हर कर्मठ कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह पूरे राज्य के युवा वर्ग को शिअद से जोड़कर शिअद की स्थिति और अधिक मजबूत करेंगें।

इस मौके पर सुरजीत सिंह जीत ने शिअद के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल, परमबंस सिंह रोमाणा का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की स्थिति को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगें।

इस मौके पर सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा, जिला सचिव जनरल हरचरण सिंह, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरविदर सिंह हैरी, कोषाध्यक्ष रोहित झांब, डा. आरपी सिंह ने भी सुरजीत सिंह जीत का मूंह मीठा करवाते हुए उसे बधाई दी।

chat bot
आपका साथी