विजय मशाल मार्च के साथ निकाली रन फार फन मैराथन

1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की जीत की 50 वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना इस वर्ष को देश के लोगों के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रही है जिसके तहत विजय मशाल यात्रा निकाली जा रही है जो अबोहर मिल्ट्री स्टेशन में पहुंची है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 10:14 PM (IST)
विजय मशाल मार्च के साथ निकाली रन फार फन मैराथन
विजय मशाल मार्च के साथ निकाली रन फार फन मैराथन

संस, अबोहर : 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की जीत की 50 वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना इस वर्ष को देश के लोगों के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रही है, जिसके तहत विजय मशाल यात्रा निकाली जा रही है, जो अबोहर मिल्ट्री स्टेशन में पहुंची है। इसी श्रृंखला के तहत आयोजित समारोह के दौरान भारतीय सेना की ओर से वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

मिलिट्री स्टेशन में सेना की ओर से विजय मशाल मार्च निकालने के साथ साथ रन फार फन मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें आठ वर्ष से कम आयु के बच्चों, आठ वर्ष से 15 वर्ष और 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों ने भाग लिया। देश की जीत के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में चार विजय मशालें भेजी गई हैं और वे साल भर में देश के विभिन्न हिस्सों में विजय मशाल यात्रा पूरी करके दिल्ली पहुंचेगी। इसका उद्देश्य हमारे बहादुर सैनिकों का सम्मान करना, शहीदों को श्रद्धांजलि देना और हमारी युवा पीढ़ी को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

काफ रैली में पशु पालकों को किया सम्मानित संवाद सहयोगी, अबोहर : पशु पालकों को उत्साहित करने के लिए गांव कल्लरखेड़ा में साहीवाल काफ रैली एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। काफ रैली में साहीवाल नस्ल के बछ़डे व बछडि़यों के साथ पशुपालकों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में कुछ पशुपालक मुर्राह नस्ल की पहाड़ी और सिरोही नस्ल की बकरियों भी प्रदर्शित की गई।

साहीवाल काफ रैली में अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस संदीप जाखड़ ने सभी पशुपालकों को पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की । उन्होंने देसी गायों की नस्ल में सुधार करके साहीवाल गाय पालन करने की भी सलाह दी। नेशनल डेयरी विकास बोर्ड से डा. जितेंद्र सिंह राजावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पंजाब साहीवाल प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डा. अनिल पाठक ने इलाके में चलने वाले साहीवाल गायों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता ग्रुप से संजू भादू को, ज्याणी आर्गेनिक फार्म से इंदु ज्याणी को, आर्गेनिक जैविक कृषि समूह से चौधरी सुरेंद्रपाल सिहाग को, गैर सरकारी संस्था हेल्पस से डा. आरके विश्वास को, वेटरनरी अफसर डा. प्रतीक गोदारा, आरजू हनी से पृथ्वीराज को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कल्लरखेडा गांव के महिला स्वयं सहायता समूह माता गुजरी देवी ग्रुप की महिलाओं द्वारा अपनी हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी से महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया गया।

chat bot
आपका साथी