रोडवेज व पनबस वर्करों ने की गेट रैली

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने शुक्रवार को सब डिपो फाजिल्का के गेट के समक्ष गेट रैली की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:03 PM (IST)
रोडवेज व पनबस वर्करों ने की गेट रैली
रोडवेज व पनबस वर्करों ने की गेट रैली

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने शुक्रवार को सब डिपो फाजिल्का के गेट के समक्ष गेट रैली की गई।

इस मौके यूनियन के प्रधान मनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा देने के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में रोडवेज और पीआरटीसी की बसें बहुत कम हैं और महिलाओं को बसों में सफर करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ सरकार द्वारा कोरोना के कारण सवारी के आदेशों ने लोगों की मुशकिलें और बढ़ा दिया है। सरकारी बसों के कर्मचारी बंदिशों में फंसे हैं। लेकिन प्राईवेट बसों की छतों पर भी सवारियां हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत सरकार बसों की संख्या 10,000 के करीब करे जिससे लोगों को ट्रांसपोर्ट की सही सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले लंबे समय से ट्रांस्पोर्ट विभाग में रखे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के बहाने लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 2021 को पंजाब भवन चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट मंत्री, पंजाब सेक्रेटरी स्टेट ट्रांसपोर्ट, डायरेक्टर स्टेट ट्रांस्पोर्ट, ट्रांस्पोर्ट कमिश्नर पंजाब, एमडी, पीआरटीसी के साथ पनबस के प्रांतीय सरंक्षक कमल कुमार, प्रधान रेशम सिंह गिल, कैशियर बलजिदर सिंह के साथ एक्शन कमेटी सहित हुई बैठक में यूनियन द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर कहा गया था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं है। लेकिन अफसरशाही द्वारा टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। यदि उनकी मांगों का हल ना हुआ तो संघर्ष का ऐलान जल्द किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी