200 घरों में बांटे आरओ सिस्टम

एमएलए फाजिल्का दविदर सिंह घुबाया की ओर से बुधवार को फाजिल्का क्षेत्र में पहले गांव शमशाबाद में पीने वाले साफ पानी के मिनी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:53 PM (IST)
200 घरों में बांटे आरओ सिस्टम
200 घरों में बांटे आरओ सिस्टम

संवाद सूत्र, फाजिल्का : एमएलए फाजिल्का दविदर सिंह घुबाया की ओर से बुधवार को फाजिल्का क्षेत्र में पहले गांव शमशाबाद में पीने वाले साफ पानी के मिनी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी के दिशानिर्देशों अनुसार वाटर सप्लाई व सेनिटेशन विभाग द्वारा पंजाब के हर गांवों में घर-घर पीने वाला साफ पानी पहुंचाने के लिए मिनी आरओ व्यवस्था का वितरण किया गया।

मिनी आरओ व्यवस्था के वितरण की शुरूआत एमएलए फाजिल्का दविदर सिंह घुबाया ने अपने क्षेत्र से की। इस मौके वाटर सप्लाई व सैनिटेशन विभाग के कार्यकारी इंजीनियर चमक सिगला ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जारी हिदायतों की पालना करते हुए व लोक हितों को ध्यान में रखते हुए हर जिले के लोगों को निश्शुल्क मिनी आरओ बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज गांव शमशाबाद और ढाणी हरदित्त सिंह के लोगों को 200 आरओ दिए गए हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 16 लाख रुपए बनती है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट दो घंटे में 10 लीटर साफ पानी शुद्ध कर सकता है। इस मौके सरपंच शिगारा सिंह, छत्तर सिंह सरपंच, रमेश सिंह सरपंच गांव कावांवाली, बीआरसी शिमला, रमेश मोटीवेटर, हरमीत सिंह, संतोख सिंह, मास्टर जोगिंद्र सिंह घुबाया, सोनू, हरबंस सिंह, राज सिंह, गुरप्रीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

श्रद्धाभावना से मनाया भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव संवाद सूत्र, जलालाबाद : शहर के अलग-अलग मंदिरों में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के श्री देवी द्वारा चौंक व छोटा टिवाना रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में प्रकट दिवस मनाया गया।

श्री देवी द्वारा चौंक नजदीक स्थित भगवान वाल्मीक मंदिर में सबसे पहले कीर्तन करवाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इसके बाद भोग डाला गया। इस मौके वरिष्ठ सदस्य सतिरजीत सिंह मंटा, प्रेम कुमार वलेचा प्रदेश उपाध्यक्ष शिअद, अशोक अनेजा जिला शहरी प्रधान, दर्शन लाल वधवा, टिक्कन परूथी ब्लाक शहरी प्रधान, राज चौहान आदि विशेष के तौर पर उपस्थित हुए, जन्होंने मंदिर में माथा टेका और ज्योति प्रज्जवलित की। इस मौके मंदिर कमेटी के सदस्य देस राज गुडालिया, रोहित गुडालिया, प्रेम सारवान, साहिल सारवान, जगन नाथ ने भगवान वाल्मीकि जी के जीवन के बारे में बताया। अंत में सभी मेहमानों को स्मृति चिह भेंट करके सम्मानित किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में लंगर भी बांटा गया।

chat bot
आपका साथी