कर्ज से परेशान रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने की आत्महत्या

शहर के कैलाश नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने मंगलवार को बैंक के सहायक मैनेजर की ओर से कर्ज वसूली के लिए परेशान करने पर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:25 PM (IST)
कर्ज से परेशान रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने की आत्महत्या
कर्ज से परेशान रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने की आत्महत्या

संवाद सहयोगी, अबोहर : शहर के कैलाश नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने मंगलवार को बैंक के सहायक मैनेजर की ओर से कर्ज वसूली के लिए परेशान करने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर बैंक के सहायक मैनेजर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एसआइ मोहन लाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक सुखमंदर सिंह के बेटे गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके पिता सुखमंदर सिंह पीएडीबी बैंक से ही रिटायर्ड हुए थे। उन्हेंने पीएडीबी बैंक अबोहर की शाखा से करीब छह लाख का कर्ज लिया हुआ था, जिसकी वसूली के लिए बैंक का सहायक मैनेजर विनोद कुमार उसके पिता को अकसर ही तंग परेशान करता रहता था, जिसके बारे उसके पिता ने उन्हें बताया भी था। इसी से तंग होकर उसके पिता ने सोमवार को जहर निगल लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएडीबी बैक के सहायक मैनेजर विनोद कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुरालियों पर केस संस, अबोहर : थाना खुइयां सरवर पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक लक्ष्मी देवी के भाई पवन कुमार पुत्र मोहन लाल वासी जंडवाला हनुवंता ने पुलिस ने मृतका लक्ष्मी के पति राजेश कुमार पुत्र हरीचंद, सास मीरा देवी पत्नी हरीचंद निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर राजस्थान, ननद रोशनी देवी पत्नी राम निवास पुत्री हरीचंद, सोनू पत्नी चंद्रभान पुत्री हरीचंद वासी 56 एलएनपी श्रीगंगानगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पवन कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी 18 नवंबर 2020 को हुई थी, उसके पति, सास व ननद उसको दहेज के लिए तंग परेशान करते थे। कुछ दिन पहले लक्ष्मी रानी को ससुरालियों ने दहेज लाने के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अपने मायके जंडवाला हनुवंता में लक्ष्मी ने सारी बात अपने भाई को बताई। ससुराल पक्ष से दुखी होकर उसने रविवार को जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जांच थाना खुइयांसरवर के प्रभारी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी