प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम शुक्रवार को

धन धन श्री गुरु हरगोबिद साहिब के प्रकाशोत्सव को समर्पित विशेष धार्मिक समारोह 25 जून को आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:12 PM (IST)
प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम शुक्रवार को
प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम शुक्रवार को

संवाद सूत्र, फाजिल्का : धन धन श्री गुरु हरगोबिद साहिब के प्रकाशोत्सव को समर्पित विशेष धार्मिक समारोह 25 जून को आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रंबंधक कमेटी के भाई दविदरपाल सिंह ने बताया कि 25 जून को सुबह पांच बजे से 11 बजे तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बठिडा के तलवंडी में स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह कीर्तन व कथा के जरिए संगत को गुरु की बाणी के साथ जोड़ेंगे। इसके अलावा लोकल कीर्तन जत्थे की तरफ से भी कीर्तन किया जाएगा। 11 बजे अरदास की जाएगी, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। सालगिरह पर बांटे मास्क व सैनिटाइजर संस, अबोहर : मानव सेवा समिति के सेवादार प्रवीण ग्रोवर व उनकी धर्मपत्नी की ओर से एक ट्री गार्ड खरीद कर नई अनाज मंडी के बाहर उसमें पौधारोपण किया। इस उपरांत ा संस्था के कार्यालय में लोगों में बांटने के लिए मास्क, सैनिटाइजर तथा जरूरतमंद बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान भेंट किया। इस मौके पर भगवंत भठेजा, सुभाष सेतिया, महिदर कुमार, दविदर सिंह रावत, रोशन लाल, निकुंज कुमार साहू, संजय मानव तथा सुभाष मानव मौजूद थे।

डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर लगाए पौधे संवाद सूत्र, जलालाबाद : डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने पौधारोपण किया। इस मौके मंडल भाजपा अध्यक्ष राणा गुंबर की अध्यक्षता में मुख्य रूप से मंडल भाजपा के महामंत्री वरुण चुघ, रोहित मलूजा, जिला भाजपा प्रवक्ता देवांश, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजेश चुघ, लीगल सैल के को-कन्वीनर अमित कुककड़, रमन नरुला व अश्विनी काठपाल ने पौधारोपण किया।

इस मौके मंडल भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट राणा गुंबर ने कहा कि इस समय हम देश में जो एक देश, एक प्रधान, एक निशान और एक विधान देख रहे हैं। उसका संकल्प डा. मुखर्जी द्वारा लिया गया था जिसे पूरा करने में 70 साल लग गए।

chat bot
आपका साथी