श्री बाला जी धाम में किए दुर्गा स्तुति के पाठ

दुख निवारण श्री बाला जी धाम में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। इस पूजा में मुख्य यजमान के रूप में सुरिद्र गोयल आढ़ती प्रदीप कटारिया व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:49 PM (IST)
श्री बाला जी धाम में किए दुर्गा स्तुति के पाठ
श्री बाला जी धाम में किए दुर्गा स्तुति के पाठ

संवाद सूत्र, फाजिल्का : दुख निवारण श्री बाला जी धाम में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। इस पूजा में मुख्य यजमान के रूप में सुरिद्र गोयल आढ़ती, प्रदीप कटारिया व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए।

मंदिर कमेटी के महामंत्री नरेश जुनेजा ने बताया कि सुबह मां के पूजन के साथ आरती की गई। वहीं सुबह नौ से 12 बजे तक नव्वाह परायण पाठ किए गए। इसके अलावा शाम को मंदिर की श्री सुंदरकांड महिला समिति द्वारा दुर्गास्तुति पाठ किए गए। वहीं मंडल की प्रधान रानी धवन, बिमला मक्कड़, शमा चोपड़ा, नीलम वर्मा आदि ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महामंत्री जुनेजा ने बताया कि 13 से 21 अप्रैल तक रोजाना श्री राम चरित मानव नव्वाह परायण पाठ सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक होंगे। वहीं सामूहिक श्री दुर्गा स्तुति पाठ 13 से 20 अप्रैल तक होंगे। इस दौरान पाठ पढ़ने का समय शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक का होगा। अंत में यजमानों को मंदिर कमेटी की ओर से स्मृति चिह भेंट करके सम्मानित किया गया। आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महाबीर मोदी, अश्वनी बांसल, रमन शर्मा, लवली, किरण चोपड़ा, अनू, सतपाल, विपुल दत्ता, खरैत लाल छाबड़ा, रोशन लाला, श्री सुंदरकांड महिला सत्संग मंडल व श्री राम कृपा फेरी संघ, श्री बाला जी फेरी संघ फाजिल्का के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

सत्संग कर निकाली प्रभातफेरी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर: शहर की प्रीत नगर सोसायटी की ओर से वीरवार को सुबह छह से आठ बजे तक प्रीत नगर पार्क में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सहयोग से सत्संग कर नगर में प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सत्संग में संजय सोनकर, राजेश धवन, रमन शर्मा, राजीव अरोड़ा, सूरज वाधवा, जगजीत सिंह, अरूण अग्रवाल, राजेश खुराना, साक्षी खुराना, सुनीता धवन, सुषमा सोनकर हर्ष चावला मिक्की कुमार कुलवंत राय सलूजा राजेश वासदेवा अनिल कालिया साजन वर्मा विक्रम बजाज दीपक जोशी संजीव चावला गुलशन चावला के अलावा अरुणा तलवाड़, रिम्मी चावला, अर्चना, सुदेश दीदी, सोनिया, ज्योति जोशी , सचिन नारंग व उपाध्यक्ष संजीव सचदेवा इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी