आर्य महिला परोपकारिणी सभा का राशन वितरण समारोहआज

पंजाबी सभ्याचार मंच अबोहर के चेयरमैन बीएल सिक्का व प्रधान गुरचरण सिंह गिल के सहयोग से राशन वितरण का कार्यक्रम रविवार को शाम सवा चार बजे आर्य महिला परोपकारिणी सत्संग सभा में होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:30 PM (IST)
आर्य महिला परोपकारिणी सभा का राशन वितरण समारोहआज
आर्य महिला परोपकारिणी सभा का राशन वितरण समारोहआज

संस, अबोहर : पंजाबी सभ्याचार मंच अबोहर के चेयरमैन बीएल सिक्का व प्रधान गुरचरण सिंह गिल के सहयोग से राशन वितरण का कार्यक्रम रविवार को शाम सवा चार बजे आर्य महिला परोपकारिणी सत्संग सभा में होगा। चेयरपर्सन दर्शन अरोड़ा व प्रधान अनुपमा गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की मुख्यातिथि ऋतु आहूजा होंगी। प्रबंधक गुरचरण सिंह गिल ने बताया कि कोविड-19 के कारण सितंबर-अक्टूबर महीने में राशन वितरण नहीं हो सका था, जबकि अब प्रत्येक महीने नियमित रूप से जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया जाएगा। अनुपमा गर्ग ने सभी क्षेत्रवासियों से अपने बच्चों के जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य अवसरों पर सभा के माध्यम से जरूरतमंद वर्ग का सहयोग करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी