पीडब्ल्यूडी वर्करों ने मांगा डीए का बकाया

पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन की बैठक वीरवार को प्रधान रजिदर सिंह संधू की अध्यक्षता में प्रताप बाग में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:16 PM (IST)
पीडब्ल्यूडी वर्करों ने मांगा डीए का बकाया
पीडब्ल्यूडी वर्करों ने मांगा डीए का बकाया

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन की बैठक वीरवार को प्रधान रजिदर सिंह संधू की अध्यक्षता में प्रताप बाग में हुई। इस मौके प्रधान रजिदर सिंह ने सरकार से मांग की कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के साथ किए चुनाव वादों में एक भी पूरा नहीं किया, बल्कि कर्मचारी विरोधी नीतियों और कर्मचारियों के हकों को दबाया जा रहा है। यूनियन सरकार से मांग करती है कि डीए की किश्तें रिलीज की जाएं, बकाया नकद के रूप में दिया जाए, 6वां वेतन कमिशन तुरंत लागू किया जाए, पंप टेस्ट पास पंप आपरेटर लगाए जाए, ग्रामीण जल सप्लाईं पंचायतों से वापस ली जाएं, 200 रुपया जजिया टेक्स कटौती बंद की जाए। बैठक को सीनियर उप प्रधान शाम लाल, जगदीश चंद्र, मंगत लाल, सतनाम दास, हीरा लाल, मदन लाल, रोशन लाल व सचिव कश्मीर सिंह ने भी संबोधित किया।

यूटी मुलाजिम व पेंशनर्स फ्रंट की भूख हड़ताल रही जारी संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: पंजाब एवं यूटी मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर जिला फिरोजपुर के कर्मचारियों की ओर से तीसरे दिन भी डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर के दफ्तर के समक्ष अपनी भूख हड़ताल जारी रही। हड़ताल में सुरिदर कुमार जल स्त्रोत विभाग, राज सिंह जंगलात विभाग, परमवीर मोंगा सेहत विभाग, मनिदर सिंह सेहत विभाग, चंदन सिंह राणा सेहत विभाग, रुप सिंह बीएडआर स्टेट कर्मचारी दल और मनजिदर सिंह किरत विभाग बैठे।

इस दौरान किश्न चंद जागोवालिया, माना सिंह भट्टी, अजीत सिंह सोढी, जगसीर सिंह, संदीप कंबोज, ओम प्रकाश और केवल सिंह ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करें, ताकि कर्मचारी संघर्ष का रास्ता त्याग कर अपना काम कर सकें। इस मौके पर प्रवीण सिंह, पिप्पल सिंह, ओंकार सिंह, संत राम, सुरिदर जोसन, राज्यपाल बेस, हरभगवान कंबोज, राकेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश राणा, प्रदीप कुमार राणा, विल्सन, मनिदर और दविदर अटवाल इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी