दशहरा महोत्सव में पंजाबी गायकों ने बांधा समां

डेरा पीर बाबा खाकी शाह समाधि व खेल स्टेडियम जलालाबाद दशहरा धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:51 PM (IST)
दशहरा महोत्सव में पंजाबी गायकों ने बांधा समां
दशहरा महोत्सव में पंजाबी गायकों ने बांधा समां

संवाद सूत्र, जलालाबाद : डेरा पीर बाबा खाकी शाह समाधि व खेल स्टेडियम जलालाबाद दशहरा धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में लोग दशहरा देखना के लिए खेल स्टेडियम व पीर बाबा खाकी शाह समाधि पर पहुंचे। इस दौरान पंजाबी गायक आरनेट, बलकार सिद्धू, अमर संधू व बीबा जसविदर बराड़ ने विशेष तौर पर अपने गीतों के जरिए समय बांधा।

खेल स्टेडियम में दशहरे के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का विधायक रमिदर आवला, दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी सिडाना व नगर कौंसल अध्यक्ष विकासदीप चौधरी द्वारा आभार प्रकट किया। विधायक रमिदर आवला ने कहा कि हर वर्ष दशहरा लोग धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा पर भी किसान डटे हुए हैं और जब वे जीतकर लौटेंगे तो इस त्यौहार को और भी खुशी के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भी समाज व देश भलाई के कार्यों में आगे आना चाहिए। उधर, दूसरी तरफ पीर बाबा खाकी शाह समाध पर मनाए गए दशहरे के दौरान सतिदरजीत सिंह मंटा, प्रेम कुमार वलेचा, अशोक कुमार अनेजा, दर्शन लाल वधवा सहित अन्यों ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार प्रगट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग पीर बाबा खाकी शाह की समाधि पर पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं और हमें भी अपने अंदर से बुराईयों को निकालकर आपसी प्यार के साथ रहना चाहिए।

नेत्रहीनों एवं बुजुर्गों के साथ मनाया दशहरा संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : स्ट्रीम लाइन वेलफेयर सोसायटी की ओर से संस्था के चेयरमैन दीवान चंद सुखीजा की अध्यक्षता में दशहरा पर्व फिरोजपुर छावनी के ब्लाइंड होम में नेत्रहीनों और बुजुर्ग आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्था नेता दीवान चंद सुखीजा, हरभगवान कंबोज व रमेश बजाज ने सभी को सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरणा दी।

इस दौरान संस्था नेताओं की तरफ से ब्लाईंड होम व बुजुर्ग आश्रम के लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं भी वितरित की गई।

chat bot
आपका साथी