पंजाबी सभ्याचारक मंच ने किया डीईओ का सम्मान

पंजाबी सभ्याचारक मंच की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय फाजिल्का पहुंचकर डीईओ सेकेंडरी डा. त्रिलोचन सिंह सिद्धू व एलीमेंट्री डा. सुखवीर सिंह बल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:13 PM (IST)
पंजाबी सभ्याचारक मंच ने किया डीईओ का सम्मान
पंजाबी सभ्याचारक मंच ने किया डीईओ का सम्मान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाबी सभ्याचारक मंच की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय फाजिल्का पहुंचकर डीईओ सेकेंडरी डा. त्रिलोचन सिंह सिद्धू व एलीमेंट्री डा. सुखवीर सिंह बल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन मंच के संरक्षक एवं रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का व अध्यक्ष गुरचरण सिंह गिल की देखरेख में किया गया। इस दौरान उनके स्टाफ में बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विग के अधिकारियों के साथ समाजसेवा में जुटी शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया।

संरक्षक बीएल सिक्का व अध्यक्ष गुरचरण सिंह गिल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डा. सिद्धू व जिला शिक्षा अधिकारी डा. सुखवीर सिंह बल के प्रयासों से जिले में शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। अभिभावकों का सरकारी स्कूलों में विश्वास बढ़ा है, जिसके चलते सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का रिकार्ड दाखिला हुआ है और इन दोनों अधिकारियों की देखरेख में ही कोरोना संकट के बावजूद सरकारी स्कूलों के स्टाफ ने आनलाइन पढ़ाई करवाकर बच्चों को शिक्षा के साथ जोड़े रखा, जिसके सकारात्मक परिणाम भी निकले हैं। मंच द्वारा दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ-साथ जिला नोडल आफिसर डेपो कम बडीज विजय पाल और जिला वोकेशनल आफिसर गुरछिदर सिंह, डीईओ कार्यालय के स्टाफ विवेक अनेजा, एलडी शर्मा व अमृत सचदेवा को सम्मानित किया गया। इस मौके विक्रम शर्मा, असीम चुघ, करण कौशिक, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, अतुल अरोड़ा, राजिदर वाट्स व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सेवानिवृत्ति पर दी विदाई संस, अबोहर: डीएवी शिक्षा महाविद्यालय की हिदी विभाग विभागाध्यक्षा डा, सुनीता छाबड़ा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई पार्टी आयोजन किया गया। महाविद्यालय पहुंचने पर डा. सुनीता छाबड़ा व उनके परिवारिक सदस्यों का प्रिसिपल डा. उर्मिल सेठी ने पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डा. विजय ग्रोवर, डा. मनदीप कौर, अजय खोसला, हरप्रीत कौर और एसके ओझा की ओर से प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिन्ह भेंट कर महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया है।

chat bot
आपका साथी