सरकार मांगें पूरी करने की बजाए अपना रही कर्मचारी विरोधी नीतियां : सुखदेव सिंह

पंजाब यूटी मुलाजिम व पेंशनर सांझा फ्रंट जिला फाजिल्का द्वारा डीसी कार्यालय के समक्ष की जा रही भूख हड़ताल सोमवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:51 PM (IST)
सरकार मांगें पूरी करने की बजाए अपना रही कर्मचारी विरोधी नीतियां : सुखदेव सिंह
सरकार मांगें पूरी करने की बजाए अपना रही कर्मचारी विरोधी नीतियां : सुखदेव सिंह

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : पंजाब यूटी मुलाजिम व पेंशनर सांझा फ्रंट जिला फाजिल्का द्वारा डीसी कार्यालय के समक्ष की जा रही भूख हड़ताल सोमवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई। यह भूख हड़ताल दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन स्टेट सब कमेटी खुराक और सप्लाइज विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई। इनमें हरीश चंद्र, भूरा राम, गुरदीप सिंह, विक्की कुमार, राशे शाम, वरिदर कुमार, वीर सिंह, कमलप्रीत, सोलन लाल, विनोद कुमार आदि भूखहड़ताल पर बैठे।

दी क्लास फोर के जिला प्रधान जोगिद्र सिंह, महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में डीए की रुकी किश्तों को बहाल करना, पुरानी पेशन स्कीम लागू करना, ठेके पर लगे कर्मियों को पक्के करना, 200 रुपये प्रति महीना काटा टैक्स बहाल करना और मोबाइल भत्ते में की कटौती बंद करनी, ग्रैच्युटी की हद में 10 लाख से 20 लाख रुपये विस्तार तुरंत किए जाने, 6वें पे कमीशन की रिपोर्ट तुरंत लागू की मांग की। इसके लिए कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की बजाए मुलाजिम विरोधी नीतियां अपना रही है। विभागों का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके सोहन लाल पंछी प्रधान फूड एंड सप्लाइज, ओमप्रकाश, बूड़ सिंह ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगें न मानी तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके रमेश कुमार, हरी चंद, लाभ सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी