प्रदीप सेठी बने लायंस क्लब विशाल के प्रधान

लायंस क्लब विशाल की एक अहम बैठक स्थानीय होटल गुलमर्ग में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:03 PM (IST)
प्रदीप सेठी बने लायंस क्लब विशाल के प्रधान
प्रदीप सेठी बने लायंस क्लब विशाल के प्रधान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब विशाल की एक अहम बैठक स्थानीय होटल गुलमर्ग में संपन्न हुई। जिसमें क्लब की एडवाइजरी बाडी सदस्य विनोद सचदेवा, ओपी सचदेवा, पालचंद वर्मा, अशोक वाट्स, अजय नारंग, चंद्रमोहन सेठी, प्रदीप छोकरा, एडवोकेट रितेश गगनेजा, शेखर छाबरा, सतीश सचदेवा ने सर्वसहमति से वर्ष 2021-2022 के लिए इंजीनियर प्रदीप सेठी का प्रधान व डा. मनोज नारंग का सेक्रेटरी पद के लिए चुनाव किया।

बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों द्वारा कल्ब के वरिष्ठ सदस्य नरिदर सचदेवा को क्लब का परमानेंट चेयरमैन नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी। इस मौके उपरोक्त के साथ महेश बब्बर को कोषाध्यक्ष, आशीष शर्मा को पीआरओ व मनु सेतिया को प्रोजेक्ट सचिव चुना गया। साथ ही प्रधान व सचिव को बाकी की टीम का चुनाव का अधिकार दिया गया। इंजीनियर सेठी व डा. नारंग ने एडवाइजरी कमेटी का आभार प्रगट किया व सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वो पूरी तनदेही से सौंपी गई जिम्मेवारी को निभाएंगे और आने वाले समय में सबको बिना किसी पक्षपात के साथ लेकर चलेंगे और क्लब का नाम ओर ऊंचा उठाने का हरसम्भव प्रयास करेंगे। जल्दी ही पूरी टीम के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बैठक में पूर्व प्रधान नरेश जुनेजा, अमरजीत शर्मा, लक्की छाबड़ा, आलोक कटारिया, सुमित डोडा, गुलशन अनेजा, गोल्डी लूथरा, कृष्ण ग्रोवर, गौरव कुक्कड़, रमनदीप, राजेश कालरा, राजेश गोयल, आदर्श गुम्बर, मंजीत स्वामी, गौरव नागपाल, राजीव कुक्कड़, विशाल बठला, राजन पुजारा व सुखविदर शाह मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। किसी को परेशानी नहीं होने पाएगी।

chat bot
आपका साथी