पावरकाम कर्मियों ने खत्म की हड़ताल

13 दिनं से हड़ताल कर रहे पावरकाम कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार उनकी एक प्रमुख मांग मैनेजमेंट द्वारा पूरी करने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गइ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:00 PM (IST)
पावरकाम कर्मियों ने खत्म की हड़ताल
पावरकाम कर्मियों ने खत्म की हड़ताल

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : 13 दिनं से हड़ताल कर रहे पावरकाम कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार उनकी एक प्रमुख मांग मैनेजमेंट द्वारा पूरी करने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई, जिसके चलते रविवार को पावरकाम कर्मचारी अपने-अपने कार्यो पर लौट आए हैं।

पावरकाम नेताओं ने कहा कि पावरकाम मैनेजमेंट के साथ हुई बैठक में पे बैंड को लेकर उनकी मुख्य मांग को मैनेजमेंट द्वारा मान लिया गया, जिसके चलते यूनियन द्वारा हड़ताल को खत्म कर दिया गया है, लेकिन वह अन्य मांगों जिसमें पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएं, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को केंद्र सरकार के स्केल के बजाय पंजाब सरकार का स्केल लागू किया जाए, विभिन्न समय के दौरान मैनेजमैंट के साथ हुए समझौते लागू किए जाएं, डीए की किश्तों का बकाया तुरंत लागू किया जाए आदि मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि 25 नवंबर को गुरुहरसहाए में मुख्य मंत्री पंजाब के दौरे के दौरान ईटीटी बेरोजगार अध्यापक यूनियन, वाटर सप्लाई व सैनीटेशन यूनियन व अन्य विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं द्वारा अपनी मांगों के सबंध में किए गए रोष प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मामले तुरंत रद नहीं किए। इस मौके हरीश चंद्र, सर्कल अध्यक्ष दर्शन लाल, पंकज नारंग, सुभाष चंद्र, सुदेश कुमार, पूर्ण सिंह, कृष्ण लाल, संदीप कुमार, राजेश कुमार, नरिदर कुमार, दर्शन सिंह, कुलबीर सिंह, दर्शन लाल, सतनाम सिंह, सुरिदर कुमार, विकास खेड़ा, सोनम व अन्य उपस्थित रहे।

एनएचएम कर्मियों पर लाठीचार्ज से रोष

संवाद सूत्र, फाजिल्का : एनएचएम इंपलाईज यूनियन की ओर से 13वें दिन भी पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष जताते हुए प्रदर्शन किया गया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री की बरनाला फेरी के दौरान एनएचएम कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की निदा करती है। इस मौके यूनियन नेता परमिदर कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार के रैगुलाइजेशन एक्ट बिल के द्वारा सेहत विभाग अधीन एनएचएम. में ठेके और आउटसोर्स कर्मचारियों ने पिछले काफी लंबे समय से केंद्र सरकार की स्कीम के अंतर्गत काम कर रहे हैं, उन्हें भी अनदेखा किया गया है।

उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की रोजी रोटी की सुरक्षा के मद्देनजर इन कर्मचारियों को 2021 के अंतर्गत रेगुलर किया जाए। उधर, हड़ताल के चलते टीबी प्रोग्राम, रिपोटिग, जन्म मौत, सैंपलिग, रुटीन टीकाकरण, का काम प्रभावित हो रहा है। इस मौके अंजू, नीरज, रणजीत, परमिंदर सिंह, महेंदर कुमार, मनजोत सिंह, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अमन कंबोज के अलावा एनएचएम का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

chat bot
आपका साथी