फाजिल्का में सेहत कर्मी पॉजिटिव, दो लोग लौटे घर

जुलाई माह के लगातार चौथे दिन भी एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है जबकि इससे पहले तीन दिनों में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM (IST)
फाजिल्का में सेहत कर्मी पॉजिटिव, दो लोग लौटे घर
फाजिल्का में सेहत कर्मी पॉजिटिव, दो लोग लौटे घर

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जुलाई माह के लगातार चौथे दिन भी एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है, जबकि इससे पहले तीन दिनों में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। शनिवार को जहां एक पॉजिटिव केस मलोट के सिविल अस्पताल के कर्मचारी का सामने आया, वहीं दो लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है।

सिविल सर्जन डॉ. चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि दो व्यक्ति जिनमें से एक की उम्र 28 और दूसरे की 25 साल है, ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। ठीक हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सावधानियों का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। पॉजिटिव की नहीं कोई ट्रैवल हिस्ट्री

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में एक कोरोना मामला सामने आया है। पॉजिटिव केस की उम्र 34 साल है, जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। पॉजिटिव आया व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है जोकि सिविल अस्पताल मलोट में अपनी सेवाएं दे रहा है। जबकि वह जिले से संबंधित है। इसके चलते अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है, जबकि 80 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, इसके अलावा अभी भी जिले में 26 एक्टिव केस हैं।

chat bot
आपका साथी