जीवन को सुचारू बनाने में पौधे निभाते हैं अहम भूमिका

क्लीन एंड ग्रीन वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का ने वातावरण की संभाल के लिए पौधे बहुत जरूरी हैं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:02 PM (IST)
जीवन को सुचारू बनाने में पौधे निभाते हैं अहम भूमिका
जीवन को सुचारू बनाने में पौधे निभाते हैं अहम भूमिका

संवाद सूत्र, फाजिल्का : क्लीन एंड ग्रीन वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का ने वातावरण की संभाल के लिए सहायक कमिश्नर जनरल कंवरजीत सिंह के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फाजिल्का में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सहायक कमिश्नर जनरल, स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार खनगवाल, संस्था सदस्य और स्कूल स्टाफ द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। एडीसी फाजिल्का द्वारा वातावरण में पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जीवन को सुचारू बनाने के लिए पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं, इससे ही स्कूल के विकास कार्यो का जायज लेते हुए उनके द्वारा प्रि. खनगवाल के योग्य नेतृत्व में स्कूल की बदली हुई नुहार और विकास कार्यो की जमकर तारीफ की गई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक संस्था एक कुशल प्रबंधक के योग्य नेतृत्व में ही आगे बढ़ सकती है। स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप खनगवाल द्वारा सहायक कमिश्नर जनरल के स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम करवा करवाना बहुत ही सराहनीय कार्य है, इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रि. खनगवाल ने विश्वास दिलाया कि स्कूल में जो पौधे रोपे गए हैं उनकी पूरी देखभाल की जाएगी, जिससे पौधे पेड़ बनकर पर्यावरण में अपना सहयोग दे सकें।

इस मौके स्कूल के प्रिसिपल के साथ ही वाइस प्रिसिपल जोगिंद्र लाल, लेक्चरर राकेश जुनेजा, स्कूल के नोडल अफसर कुलदीप ग्रोवर और रमणीक जोली के साथ स्कूल के समूह स्टाफ मेंबर और क्लीन एंड ग्रीन एस वैलफेयर सोसायटी फाजिल्का के सदस्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी