डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर लगाए पौधे

भाजपा जिला प्रभारी दयाल सिंह सोढ़ी के दिशानिर्देश अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश धूडि़या की अगुवाई में भाजपा के राष्ट्रवादी नेता रहे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:36 PM (IST)
डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर लगाए पौधे
डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर लगाए पौधे

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा जिला प्रभारी दयाल सिंह सोढ़ी के दिशानिर्देश अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश धूडि़या की अगुवाई में भाजपा के राष्ट्रवादी नेता रहे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके प्रेस सचिव रवि अरोड़ा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा मंडल फाजिल्का की ओर से एमआर कालेज स्टेडियम के बाहर पौधारोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डा. मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। डा. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी और महान चितक थे। जम्मू कश्मीर राज्य को एक अलग दर्जा दिए जाने के घोर विरोधी थे और चाहते थे कि जम्मू कश्मीर को भी भारत के अन्य राज्यों की तरह माना जाए। वो जम्मू कश्मीर के अलग झंडे, अलग निशान और अलग संविधान के विरोधी थे। उन्होंने देश की संसद में धारा-370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में उन्होंने बिना परमिट लिए जम्मू कश्मीर में प्रवेश का ऐलान किया और इसे पूरा करने के लिए वह 1953 में बिना परमिट के जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े।

इस मौके जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध वर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ, डा. राकेश गुप्ता, मंडल महामंत्री डा. विनोद जांगिड़, संदीप कबाड़िया, सीनियर सिटीजन सेल के अध्यक्ष डा. रवि गगनेजा, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज रीगल गोयल, बीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश फुटेला, भारत सोनी, कमल प्रजापति, पूर्व पार्षद तारा चंद सोलंकी, याद राम तंवर, सुनील कश्यप, सन्नी सरोआ, मनोज कुमार संजीव धूडिय़ा, फूल चंद जांगिड़ व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी