पटाखों पर न लगाए जाएं देवी-देवताओं के चित्र : डोडा

दीपावली का पर्व निकट आते ही पटाखों को बनाने का क्रम लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM (IST)
पटाखों पर न लगाए जाएं देवी-देवताओं के चित्र : डोडा
पटाखों पर न लगाए जाएं देवी-देवताओं के चित्र : डोडा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : दीपावली का पर्व निकट आते ही पटाखों को बनाने का क्रम लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के तहत फाजिल्का जिले की शिव सेना इकाई ने पटाखों पर देवी देवताओं वाले चित्र न लगाने की अपील की है।

शिव सेना के जिलाध्यक्ष अमन डोडा, शहरी अध्यक्ष राजीव नागपाल व जिला युवा सेना के अध्यक्ष रितिक बजाज ने कहा कि एक तो पटाखा विक्रेता हिदुओं के पवित्र त्यौहार पर पटाखे बेचकर कमाई करते हैं और उस पर हिदुओं के ही पूजनीय देवी देवताओं के चित्र विस्फोटक सामग्री पर छापकर उनका अनादर करने का कोई मौका नहीं चूकते। पिछले लंबे समय से ऐसा हो रहा है। यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है लेकिन अब ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिव सेना नेताओं ने कहा कि शिवसेना सबसे अपील करती है कि कोई भी पटाखा विक्रेता हिदुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। हिदू समाज हर धर्म का समान रूप से आदर सम्मान करता है, इसलिए उनके देवी देवताओं का अपमान भी नहीं होना चाहिए। बंगलादेश में हिदुओं की सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन संस, अबोहर : बंगलादेश में हिदुओं पर अत्याचारों को रोकने, सुरक्षा, न्याय व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विश्व हिदू परिषद के सदस्यों ने वीरवार को तहसीलदार को देश के राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने देश के राष्ट्रपति से मांग की कि ऐसा करने वाले आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विश्व हिदू परिषद सुनील वॉट्स, गो सेवा प्रमुख मुकेश छाबड़ा, सुनील कालिया,अशोक कुमार, राजीव गगनेजा, लविश वधवा व अमन गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी