शादी में आए व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत

जिले के गांव घुर्का में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:01 PM (IST)
शादी में आए व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत
शादी में आए व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के गांव घुर्का में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव हजारा राम सिंह वाला निवासी भगवान सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को उसके भतीजे की शादी के उपलक्ष्य में पार्टी थी और 22 फरवरी को विवाह था। इस संबंधी वह अपने परिवार सहित विवाह में आया था। इस दौरान वहां उसके अन्य रिश्तेदार भी आए हुए थे, जिनमें उसका साला डाक्टर सुरजीत सिंह भी शामिल था। 21 फरवरी की शाम को उसका साला अपने गांव की ढाणी माघ सिंह की तरफ जाने लगा। इस दौरान वह सुरजीत सिंह के पीछे जा रहा था। शाम करीब सवा छह बजे जब वह मंडी लाधूका से एक किलोमीटर आगे पहुंचा तो सड़क पर एक मोटरसाइकिल गिरा हुआ था और आसपास लोग एकत्रित थे, जब उसने पास जाकर देखा तो उसका साला सुरजीत सिंह सड़क पर गिरा हुआ था, जिसके सिर में चोट लगी थी और काफी रक्त बह चुका था, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस के एएसआइ गुरविद्र सिंह ने बताया कि भगवान सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नहर से मिला व्यक्ति का शव संस, अबोहर : गांव रामकोट के निकट से गुजरती नहर में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक के शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

नहर के आसपास से गुजरते लोगों ने मंगलवार को नहर में एक व्यक्ति का शव देख सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी जिस पर समिति के सदस्य चरणजीत मौके पर पहुचें और खुईखेड़ा पुलिस के हवलदार विपन कुमार की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला, मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुक्तसर के गांव दबड़ा निवासी गुरमीत सिंह पुत्र नरैण सिंह आयु करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों का सूचना दे दी है।

chat bot
आपका साथी