श्री ब्राह्मण सभा ने श्रद्धापूर्वक मनाई भगवान परशुराम जयंती

श्री ब्राह्मण सभा फाजिल्का ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:51 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:51 PM (IST)
श्री ब्राह्मण सभा ने श्रद्धापूर्वक मनाई भगवान परशुराम जयंती
श्री ब्राह्मण सभा ने श्रद्धापूर्वक मनाई भगवान परशुराम जयंती

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री ब्राह्मण सभा फाजिल्का ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते मंदिर में सादे ढंग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं मंदिर के गेट के समक्ष सैनिटाइजर मशीन और सभी को मास्क पहनकर ही अंदर आने दिया गया।

सभा के प्रधान महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 13 मई की सुबह नौ बजे श्री राम चरितमानस का अखंड पाठ रखा गया था। इसका भोग शुक्रवार को सुबह 10 बजे डाला गया। भोग डालने के उपरांत मंदिर कमेटी के सदस्य व श्रद्धालुओं द्वारा भगवान परशुराम की आरती की व जल्द कोरोना महामारी से विश्व को निजात दिलाने की कामना की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। प्रेस सचिव लीलाधर शर्मा ने बताया कि भले ही कार्यक्रम सादे ढंग से हुआ, लेकिन मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया। वहीं भगवान परशुराम के दरबार को भी फूलों से सजाया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं द्वारा शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे कोरोना के संकट में घरों में ही पूजा करें और रात के समय घरों के समक्ष दीप प्रज्वलित करें। आयोजन में महासचिव संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष रामशरण शर्मा, हुकमचंद शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, मोहित शर्मा, वरिद्र शर्मा बेगांवाली, सुरेश शर्मा, रमेश शर्मा, हंसराज शर्मा व अन्यों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी