पनबस व रोडवेज कर्मियों ने की गेट रैली

पंजाब रोडवेज व पनबस कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से फाजिल्का सब डिपो पर गेट रैली करते हुए रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:11 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:11 PM (IST)
पनबस व रोडवेज कर्मियों ने की गेट रैली
पनबस व रोडवेज कर्मियों ने की गेट रैली

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब रोडवेज व पनबस कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से फाजिल्का सब डिपो पर गेट रैली करते हुए रोष प्रदर्शन किया गया।

इस मौके यूनियन के प्रधान मनप्रीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जहां भारत के गरीब और मध्यवर्गीय लोगों को कुचलने के लिए तीन कृषि कानून लेकर आई है। वहीं पंजाब सरकार भी पनबस के कच्चे कर्मचारियों, जोकि पिछले लंबे समय से कम वेतन पर कार्य कर रहे हैं, को पक्का नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले पंजाब सरकार ने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया था। लेकिन आज चार साल बीत जाने के बावजूद एक सब कमेटी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी बनाई है, जो ना तो कर्मचारियों के साथ बैठक करती है और ना ही इसका हल निकालती है। उन्होंने कहा कि पनबस के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने में सरकार पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं है। उल्टा आठ करोड़ वार्षिक जीएसटी बचता है। लेकिन उनको पक्का करने के बजाय टाल मटोल की नीतियां अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यूनियन पिछले लंबे समय से जायज मांगों को लेकर संघर्ष करती आ रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की कि सरकार बजट इजलास में ठेका कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी फैसला करे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संघर्ष को तेज करते हुए आठ मार्च को गेट रैलियां की जाएगी और 11, 12 व 13 को तीन दिवसीय हड़ताल करते हए 12 मार्च को पटियाला में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके संरक्षक ओंकार सिंह, कैशियर उडीक चंद, महासचिव गुरबख्श लाल, मुख्य सलाहकार रविंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, मनवीर सिंह, शाम सिंह, सुरिद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी