भागवत सुनने से मिलता है मोक्ष: त्रिपाठी

घंटाघर के निकट स्थित श्री गीता भवन मंदिर में श्री मद्भागवत कथा में पहुंचे आचार्य गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने कथा के अंतिम दिन प्रवचन करते हुए कहा कि भागवत कथा समाज में प्रेम का संदेश देती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:56 PM (IST)
भागवत सुनने से मिलता है मोक्ष: त्रिपाठी
भागवत सुनने से मिलता है मोक्ष: त्रिपाठी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : घंटाघर के निकट स्थित श्री गीता भवन मंदिर में श्री मद्भागवत कथा में पहुंचे आचार्य गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने कथा के अंतिम दिन प्रवचन करते हुए कहा कि भागवत कथा समाज में प्रेम का संदेश देती है। कथा श्रवण से कष्ट दूर होते हैं और ईश्वर को पाने के लिए भटकना नहीं पड़ता। श्री मदभागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा सुनने से न केवल अपने विचार शुद्ध होते हैं, बल्कि मानव के अंदर दूसरे के प्रति प्रेम व आदर बड़ता है।

इस दौरान सुबह नौ बजे से एक बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजकों व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आहुतियां डालकर यज्ञ संपन्न करवाया। अंत में स्वामी प्रवेंद्र महाराज ने सभी के बारे में अच्छा सोचने और दूसरों का भला करने के लिए प्रेरित किया। मंदिर कमेटी के प्रधान सुरिद्र आहुजा, कोषाध्यक्ष टेक चंद धूड़िया, सदस्य विजय वढेरा ने बताया कि कथा के आयोजन के दौरान समूह सदस्यों ने सहयोग किया। अंत में आचार्य त्रिपाठी व आयोजन करवाने वाले परिवार को स्मृति चिह देकर सम्मानित किया।

कैंप में 120 यूनिट रक्तदान संवाद सूत्र, फाजिल्का :

श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें 120 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके सरकारी अस्पताल के एसएमओ डा. सुधीर पाठक विशेष तौर पर शामिल हुए, जबकि ब्लड बैंक की टीम बरोड्रिक जेम्स, आशा डोडा, ऋतु, रजनीश चलाना, सुनील कुमार, रंजीत सिंह, रवि कुमार के नेतृत्व में रक्त संग्रहित किया गया।

इस मौके संस्था के ब्लड शिविर प्रभारी राजीव कुकरेजा व नीरज खोसला ने बताया कि फाजिल्का ब्लड बैंक में रक्तदान की कमी के चलते यह कैंप लगाया गया। इस मौके एसएमओ डा. सुधीर पाठक ने कहा कि संस्था के सहयोग के चलते ही फाजिल्का ब्लड बैंक द्वारा बिना रिप्लेसमेंट रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। इस मौके संस्था के सदस्य सुमति जैन, गिरधारी सिलग, अंकुश ग्रोवर, माणिक डोडा,राघब अरोड़ा, राघव नागपाल, आंनद जैन, अमित ग्रोवर, नेहा ग्रोवर, लखबीर सिंह, पुनम ने बताया कि कैंप में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व मैडल देकर उत्साहित किया गया। इस मौके अनिल जांगिड़ ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान भी किया। संस्था का आगामी कैंप 12 दिसम्बर को लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी