भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शुगर जांच कैंप लगाया

नौजवान समाज सेवा संस्था द्वारा महावीर कंपयूटर लैब के सहयोग से भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर निश्शुल्क ब्लड शुगर जांच कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:26 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शुगर जांच कैंप लगाया
भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शुगर जांच कैंप लगाया

संवाद सूत्र, फाजिल्का : नौजवान समाज सेवा संस्था द्वारा महावीर कंपयूटर लैब के सहयोग से भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर निश्शुल्क ब्लड शुगर जांच कैंप लगाया। इसमें रिटायर्ड पटवारी इंद्रमोहन ने भगवान वाल्मीकि के स्वरूप के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर इस कैंप की शुरुआत की। इस मौके इंद्रमोहन ने भगवान वाल्मीकि के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभा के पंजाब अध्यक्ष लवली वाल्मीकि ने बताया कि संस्था द्वारा यह दूसरा निश्शुल्क कैंप भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस को समर्पित है। इस मौके महावीर ने बताया कि यह ब्लड शुगर कैंप सुबह छह बजे से नौ बजे तक लगाया गया। इस कैंप में सौ से अधिक लोगों ने जांच शिविर का लाभ उठाया। अंत में संस्था द्वारा मेहमान इंद्रमोहन पटवारी व लैब संचालक महावीर को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पंजाब महासचिव विनय परवाना, जिलाध्यक्ष रिकू शिवलानिया, पंजाब उपाध्यक्ष अरूण सारसर, पंजाब उपाध्यक्ष मोहित कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष परविदर, विजय शर्मा, आटो विग अध्यक्ष नत्थू राम नायक, रोशन लाल, पंजाब देहात उपाध्यक्ष नत्थू बनवाला, अशोक कुक्कड़, पंजाब सचिव शंकर खोरे, अर्जुन कुमार, बवली रेवाडिया, सिमरन वाल्मीकि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी