अब सुबह छह से नौ बजे तक खुलेंगी जरूरी सामान की दुकानें

छोटे दुकानदारों की मांग पर जिला प्रशासन ने गैर जरूरी दुकानों के खोलने का समय सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था लेकिन पिछले दो दिनों से बाजारों में उमड़ रही भीड़ के चलते अब जिला प्रशासन ने दुकानें खोलने का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कर दिया है। यह आदेश 23 मई तक लागू रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:52 PM (IST)
अब सुबह छह से नौ बजे तक खुलेंगी जरूरी सामान की दुकानें
अब सुबह छह से नौ बजे तक खुलेंगी जरूरी सामान की दुकानें

संवाद सूत्र, फाजिल्का : छोटे दुकानदारों की मांग पर जिला प्रशासन ने गैर जरूरी दुकानों के खोलने का समय सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था, लेकिन पिछले दो दिनों से बाजारों में उमड़ रही भीड़ के चलते अब जिला प्रशासन ने दुकानें खोलने का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कर दिया है। यह आदेश 23 मई तक लागू रहेंगे।

इसके अलावा बाकी गैर जरूरी समान की दुकानों सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ के बाद दोपहर 2 बजे तक खुल सकेंगी। इसके अलावा रोजाना की बाद दोपहर दो बजे से आगे वाली सुबह दो बजे तक भी जिले में क‌र्फ्यू रहेगा। बैंकों में पब्लिक लेनदेन सुबह 9 से 1 बजे तक ही हो सकेगा लेकिन बैंक स्टाफ दो बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक बैंक में काम कर सकेगा। ये दुकानें खुलेंगी सुबह नौ बजे तक

डीसी अरविदपाल संधू की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जरूरी समान की दुकानें जैसे मिठाई, बेकरी, कंफेक्शनरी शाप, दूध, ब्रैड, फल सब्जियों, डेयरी, पोल्ट्री और मछली उत्पादों की सप्लाई, अखबारों की सप्लाई, पशु चारों और पीने वाले पानी की सप्लाई के साथ संबंधित दुकानें हर रोज सुबह छह से सुबह 9 बजे तक खुल सकेंगी।

रेस्टोरेंट व ढाबे भी दो बजे कर दे सकेंगे होम डिलीवरी

रेस्टोरेंट, होटल, केफे, काफी शाप, फास्ट फूड आउटलेट, ढाबे आदि सुबह छह से दोपहर दो बजे तक केवल होम डिलिवरी कर सकेंगे। सप्ताहिक क‌र्फ्यू शुक्रवार बाद दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। उधर, ढाबा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उन्हें होम डिलीवरी के लिए दोपहर दो से 10 बजे तक दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए। क्योंकि सुबह ढाबों से खाना लेने के लिए कोई नहीं आता। उनके ग्राहक शाम को शुरू होते हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले

दोपहर दो बजे तक खोली जाएं दुकानें, तीन दिन लगाया जाए लाकडाउन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर ने कहा कि प्रशासन ने जो समय दुकानें खोलने का दिया है, वह सही नहीं है। सुबह 10 बजे तक दुकानों पर ग्राहक नहीं होता। इसके बाद कार्य शुरू होता है, लेकिन 12 बजे दुकानें बंद करने का समय हो जाता है, जिस कारण बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। इस भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन को दुकानें खोलने का समय दोपहर दो बजे तक का कर देना चाहिए, इससे बाजारों में भीड़ कम हो जाएगी। इसके अलावा अगर कोरोना के बढ़ते मामलों की चेन को तोड़ने के लिए तीन दिन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को लाकडाउन लगाने को लेकर विचार करना चाहिए। बैंकों के बाहर भी नहीं हो रही पालना

जहां दुकानें खुलने का समय कम होने के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। वहीं बैंकों के बाहर भी कोरोना के नियमों की पालना नहीं हो रही। पुलिस की ओर से शहर में गश्त तो की जा रही है, लेकिन उनका ध्यान बैंकों की बजाए सड़कों पर मास्क ना पहनने वाले लोगों के चालान काटने और उनकी सैंपलिग करवाने पर है। बैंकों के बाहर लोगों के लाइनों में खड़ा होने को लेकर निशान तो लगे हुए थे, लेकिन लोग इनका पालन नहीं कर रहे।

chat bot
आपका साथी