निर्माण किसान मोर्चे की एकता कांफ्रेंस आज

निर्माण किसान मोर्चे की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा की मजबूती के लिए क्षेत्र की किसान मजदूर एकता कांफ्रेंस गांव चक्क सेदोके जलालाबाद में 18 जून को करवाने का ऐलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:14 PM (IST)
निर्माण किसान मोर्चे की एकता कांफ्रेंस आज
निर्माण किसान मोर्चे की एकता कांफ्रेंस आज

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : निर्माण किसान मोर्चे की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा की मजबूती के लिए क्षेत्र की किसान मजदूर एकता कांफ्रेंस गांव चक्क सेदोके जलालाबाद में 18 जून को करवाने का ऐलान किया है।

किसान मोर्चो के नेता कुलविंदर सिंह व डा. सुखचैन ने कहा कि पिछले एक साल से देश के किसान कृषि कानूनों के विरोध और कम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार बनाने सहित कुछ अन्य मांगों के लिए अलग-अलग तरीकों व अलग अलग स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को लेकर कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि एकता कांफ्रेस में संयुक्त किसान मोर्चो के बड़े नेता रजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, रुलदू मानसा, जगमनदीप सिंह चट्टान, सोनी मान (अदाकारा), पंजाबी गायक रविंद्र ग्रेवाल व अन्य किसान नेता और कलाकार पहुंच रहे हैं। इसको सफल बनाने के लिए वीरवार को गांव सुहेले वाला, चक्क पंज कोही, ढाबां, जंडवाला, सवाहवाला, फलियांवाला और वां मोहकम वाली में बैठकें की गई।

डेंगू की रोकथाम के लिए की तैयारयिों का लिया जायजा संवाद सहयोगी, अबोहर : डेंगू की रोकथाम के लिए सेहत विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। सिविल सर्जन परमिद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर विभागीय टीम ने सरकारी अस्पताल का दौरा कर बैठक कर चर्चा की। महामारी नियंत्रण विभाग के अधिकारी डा. अमित गुगलानी, सुरिद्र पाल मक्कड़, प्रिस पुरी, स्वर्ण सिंह ने एसएमओ डा. गगनदीप सिंह व एनवीबीडीसीपी ब्रांच टहल सिंह व जगदीश कुमार से भी बैठक कर उन्हें डेंगू नियंत्रण संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए।

टीम ने सरकारी अस्पताल में तैयार की गई डेंगू टेस्ट लैब का भी निरीक्षण किया। डा. अमित गुगलानी ने कहा कि जिले में डेंगू के नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पिछले एक-दो साल में जिस क्षेत्र में डेंगू के केस मिले हैं, उन स्थानों की सूची प्राप्त कर लें व बरसात से पूर्व ही उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पानी के फैलाव को रोकने के लिए नियमित रूप से सफाई/दवाई छिड़काव करते रहें।

chat bot
आपका साथी