निर्माण किसान मोर्चे ने किया एकता कांफ्रेंस का ऐलान

निर्माण किसान मोर्चे की ओर से संयुक्त किसान मोर्चो की मजबूती के लिए क्षेत्र की किसान मजदूर एकता कांफ्रेंस गांव चक्क सेदोके जलालाबाद में 18 जून को करवाने का ऐलान किया गया है जिस संबंधी आज पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:22 PM (IST)
निर्माण किसान मोर्चे ने किया एकता कांफ्रेंस का ऐलान
निर्माण किसान मोर्चे ने किया एकता कांफ्रेंस का ऐलान

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : निर्माण किसान मोर्चे की ओर से संयुक्त किसान मोर्चो की मजबूती के लिए क्षेत्र की किसान मजदूर एकता कांफ्रेंस गांव चक्क सेदोके जलालाबाद में 18 जून को करवाने का ऐलान किया गया है, जिस संबंधी आज पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया हैं।

किसान मोर्चे के नेता कुलविन्दर सिंह व डा. सुखचैन ने कहा कि पिछले एक साल से देश के किसान कृषि सुधार कानूनों के विरोध और कम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार बनाने सहित कुछ अन्य मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को लेकर कोई प्रयास नहीं किया। बल्कि कोरोना महामारी को सरकार ने हथियार की तरह इस्तेमाल किया। वहीं अब कोरोना का भय दिखाकर इस ऐतिहासिक आंदोलन को खत्म करना चाहती है। संयुक्त किसान मोर्चे को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में एक बड़ी कांफ्रेंस गांव चक्क सेदोके में रखी गई है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चो के बड़े नेता रजिन्दर सिंह दीप सिंह वाला, रुलदू मानसा, जगमनदीप सिंह चट्टान, सोनी मान (अदाकारा), पंजाबी गायक रवींद्र ग्रेवाल व अन्य किसान नेता और कलाकार पहुंच रहे हैं। इस मौके मोर्चो के नेता मनदीप सिंह, हरमीत सिंह, मिटू सिंह ने बताया कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते और कम से कम समर्थन मूल्य संबंधी कानून नहीं बनता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं।

किसानों को दिल्ली जाने के लिए किया प्रेरित संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : बीकेयू डकौंदा के पंजाब समिति मैंबर हरनेक सिंह महिमा और जिला प्रधान दर्शन सिंह कड़मा की ओर से गांव छोटा जंड वाला, रत्तेवाला, सरूपे वाला, गहरी, जंड वाला, बस्ती डेरा, गरुहरसहाय इकाई-1 एवं अन्य गांवों के किसान नेताओं के साथ गांव-गांव में जाकर मीटिगें की गई। इस दौरान हरनेक सिंह महिमा ने किसानों को दिल्ली मोर्चे में पहले की अपेक्षा अधिक संख्या में शामिल करने के लिए कहा। इस मौके पर बीकेयू डकौंदा के जिला खजांची जंगीर सिंह, ब्लाक प्रधान अशोक कुमार जंड वाला, राजविंदर सिंह, खजांची गुरप्रीत सिंह, बलकार सिंह, दविंदर सिंह, संदीप सिंह, हरपाल चंद एवं बलकार सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी