एनएचएम कर्मियों ने लौटाए सम्मान पत्र

एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर 16 नवंबर से चली रही हड़ताल के तहत 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:11 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:57 PM (IST)
एनएचएम कर्मियों ने लौटाए सम्मान पत्र
एनएचएम कर्मियों ने लौटाए सम्मान पत्र

संवाद सूत्र, फाजिल्का : एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर 16 नवंबर से चली रही हड़ताल के तहत 18वें दिन भी सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जिला प्रधान रविद्र कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने कोविड-19 में बेहतर सेवाओं के बदले मिले सम्मान पत्र डिप्टी कमिश्नर और सिविल सर्जन फाजिल्का को वापस किए।

इस मौके यूनियन नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार एनएचएम के कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती तो सात दिसंबर को मुख्य मंत्री पंजाब का फाजिल्का में जोरदार विरोध किया जाएगा। इस विरोध में पंजाब के 10 जिलों के एनएचएम कर्मचारी बड़ी संख्या में विरोध करने के लिए शामिल होंगे। इस मौके रविंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब में एनएचएम के अंतर्गत काम कर रहे कर्मचारी पंजाब सरकार की हिदायतों मुताबिक मुकम्मल भर्ती प्रक्रिया के द्वारा भर्ती हुए हैं। पिछले 15 साल की बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं और खास तौर पर कोविड महामारी के दौरान फ्रंट लाईन पर किए कार्यो को सिर्फ केंद्र स्कीमों के हवाले देकर नजरअंदाज करना 12000 कर्मचारियों के साथ बेइंसाफी है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की रोजी रोटी की सुरक्षा के मद्देनजर इन कर्मचारियों को 2021 के अंतर्गत रेगुलर करके इन कर्मचारियों को बनता मान-सम्मान दिया जाए। उधर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले 18 दिन से टीबी प्रोग्राम, रिपोर्टिग, जन्म मौत सर्टिफिकेट, सैंपलिग, रूटीन टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा है। इस मौके बलजीत सिंह, डा. मानसी, डा सुरजीत, डा. यूनिक गुप्ता, डा. दीपाली, डा. सुनीता, अंजू, नीरज, परमिदर सिंह, महिद्र कुमार, अकाश कुमार, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी