मांगों पर अड़े एनएचएम कर्मचारी

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 17वें दिन भी जारी रही जिस कारण सेहत सेवाएं ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:52 PM (IST)
मांगों पर अड़े एनएचएम कर्मचारी
मांगों पर अड़े एनएचएम कर्मचारी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 17वें दिन भी जारी रही, जिस कारण सेहत सेवाएं ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके यूनियन नेता रविद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब में एनएचएम के तहत काम कर रहे कर्मचारी पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार मुकम्मल भर्ती प्रक्रिया के द्वारा भर्ती हुए हैं, पिछले 15 सालों की बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं और खास तौर पर कोविड महामारी के दौरान फ्रंट लाइन पर किए कार्यो को सिर्फ केंद्र स्कीमों के हवाले देकर नजरअंदाज करना 12000 कर्मचारियों के साथ बेइंसाफी है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को उच्चाधिकारियों और पंजाब सरकार के ध्यान में लाया जा रहा है। यह कर्मचारी रेगुलर कर्मचारियों के मुकाबले बहुत ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं। इसलिए सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर इन कर्मचारियों को 2021 के अंतर्गत रेगुलर करके इन कर्मचारियों को बनता मान-सम्मान दिया जाए। इस मौके अंजू, नीरज, रणजीत, परमिद्र सिंह, महिद्र कुमार, आकाश कुमार, बलतीत सिंह, सुखदेव सिंह, अमन कंबोज व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी