हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फ्लाईओवर पर लगाया जाम

गांव कमालवाला में रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने वाले दो लोगों के खिलाफ थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:19 PM (IST)
हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फ्लाईओवर पर लगाया जाम
हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फ्लाईओवर पर लगाया जाम

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का) : गांव कमालवाला में रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने वाले दो लोगों के खिलाफ थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे परिजनों ने मृतक के शव को फाजिल्का के फ्लाईओवर पर रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना लगा दिया। धरने की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों के प्रभारी व डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू मौके पर पहुंचे। परिजनों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मगर परिजन गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे, जिस कारण फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में ढाणी ओपला निवासी विरसा सिंह ने बताया थी कि 25 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने चारपाई में बैठा हुआ था। इतने में जसविदर सिंह उर्फ जस्सा वासी ढाणी कमालवाला आया। उसका धान का खेत उनकी जमीन के साथ है। वह बहसबाजी करने लगा और फिर गुस्से से अपने घर चला गया। उसका बेटा पुष्पिंदर सिंह उसके पास आकर पूछने लगा कि क्या बात हो गई। इतने में जसविंदर सिंह अपने बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ वहां मोटरसाइकिल पर आ गया। जसविदर सिंह ने आते ही पिस्तौल के साथ फायर करने शुरू कर दिए। दो फायर पुष्पिंदर सिंह को भी लगे। उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे परिजन फाजिल्का के सरकारी अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के बाद उसे फ्लाईओवर पर ले गए और रास्ते में शव रखकर धरना लगा दिया। परिजनों ने कहा कि पानी को लेकर चल रहे झगड़े के चलते उक्त आरोपितों ने गोलियां चलाकर पुष्पिद्र सिंह की हत्या की है। जब तक मामले में नामजद दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगे। वहीं धरने के कारण फ्लाईओवर बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां दोपहिया चालक रास्ता बदलकर आधे से एक किलोमीटर का चक्कर लगाकर रवाना होते रहे, वहीं चार पहिया वाहन को सड़क पर ही काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी