36वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल

मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 36वें दिन में प्रवेश हो गई है। वहीं हड़ताल के कारण शहर में सफाई ना होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:56 PM (IST)
36वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल
36वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 36वें दिन में प्रवेश हो गई है। वहीं हड़ताल के कारण शहर में सफाई ना होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोग भी परेशान हैं।

सफाई सेवक यूनियन के सीनियर नेता फतेह चंद, प्रधान अर्जुन देव चांवरिया, जिला अध्यक्ष सुभाष चांवरिया, राज कुमार, लवली वाल्मीकि ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में ठेका प्रणाली समाप्त कर कर्मचारियों को रेगुलर करना, शहरों की बीट अनुसार सफाई सेवकों की भर्ती करना, वेतन समय पर देने के लिए वैट की राशि दोगुना की जाए, बराबर कार्य बराबर वेतन दिया जाए, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट का सरकारीकरण किया जाए, जिन मुलाजिमों से 31 दिसंबर 2011 तक पेंशन संबंधी आप्शन ली गई है, उसका प्रोसेस पूरा किया जाए, नई पेंशन स्कीम रद्द की जाए, क्लर्क की 15 साल सर्विस पर इंस्पेक्टर व पंप आपरेटर की 15 साल की सर्विस पर जेई बनाया जाए, सफाई कर्मचारियों के स्पेशल भत्ता 1000 रूपये महीना किया जाए, कर्मचारियों को पीएफ ब्याज सहित जमा करवाया जाए, कर्मचारियों पर किए 200 रूपये महीना टैक्स पर छूट दी जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगें नहीं मानी जाती तब तक यह हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए जारी रहेगी। डा. आंबेडकर भवन के निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

संस, अबोहर : अबोहर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर भवन के निर्माण के लिए एक शिष्टमंडल वीरवार को नगर निगम के मेयर विमल ठठई से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

शिष्टमंडल ने मेयर से कहा कि शहर में चल रहे विकास के तहत नगर निगम की ओर से कई नए मार्गों का निर्माण किया जा रहा है। इन मार्गों में किसी एक मार्ग का नाम संविधान निर्माता के नाम पर रखा जाए। मेयर ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वह पहल के आधार पर के किसी भी एक मार्ग का नाम संविधान निर्माता के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित करवाएंगे। इस अवसर पर राजेश नुगरिया, गुरमीत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर गणपत राम, राज कुमार निराणीया डिप्टी मेयर व ओमप्रकाश ढिलोढ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी