नेहरू युवा केंद्र ने चलाया सफाई अभियान

नेहरू युवा केंद्र फाजिल्का की ओर से क्लीन इंडिया के तहत स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:34 PM (IST)
नेहरू युवा केंद्र ने चलाया सफाई अभियान
नेहरू युवा केंद्र ने चलाया सफाई अभियान

संस, अबोहर : नेहरू युवा केंद्र फाजिल्का की ओर से क्लीन इंडिया के तहत स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत केंद्र के सदस्यों ने वीरवार को गांव पक्का सीडफार्म के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में जाकर सफाई अभियान चलाया।

स्कूल के मुख्याध्यापक भगवंत भठेजा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के नेशनल वालंटियर संदीप कंबोज, नरिद्र कुमार, मनप्रीत कौर के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ ने सफाई अभियान के तहत स्कूल के प्रांगण में साफ सफाई करते हुए बच्चों को भी अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान को सफल बनाने में अध्यापिका निधि, नेहा, बलविदर कौर, रविद्र शर्मा, किप्पी शर्मा, बिदू, रीना पाल तथा रामो बाई, जोहन कुमार, किरना, प्रणव वोहरा, सुनीता, भूपेंद्र कौर व राजविदर कौर का सहयोग रहा। आप की सेहत संबंधी गारंटी की दी जानकारी

संस, अबोहर : आम आदमी पार्टी के हलका बल्लुआना के इंचार्ज अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने गांव सैयदांवाली में आदमी पार्टी के नेशनल कनवीनर अरविद केजरीवाल द्वारा दी गई सेहत संबंधी दूसरी गारंटी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रामजी लाल जालंधरा, गोपीराम पंवार, रामकुमार सोखल, महिद्र कुमार घोड़ेला, बलवंत कुूमार घोड़ेला, पंकज निराणिया, रामप्रताप निराणिया, पप्पू दाड़, नूरी चंद, राजपाल सोखल, सुखराम सोखल, मेनपाल निराणिया, संदीप पवार, जीतू नाई, सतदेव निराणिया, संदीप निराणिया, टेक चंद सोखल, लालचंद सोखल, सरवन कुमार आदि मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर आम आदमी पार्टी नेता अंग्रेज सिंह बराड़ ने भी संबोधित किया।

शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि संस, अबोहर : पुलिस शहीदी दिवस के मौके पर बांबे इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इंस्टिट्यूट के संचालक गगन चुघ के नेतृत्व में विद्यार्थियों नेजिला फाजिल्का से संबधित पंजाब पुलिस के 12 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भेट की गई।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गगन चुघ ने बताया कि 13 नवंबर,1959 को शहीद हुए दस पुलिसकर्मियों का शव चीनी सैनिकों ने लौटा दिया था। उन पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार हॉट स्प्रिंग्स में पूरे पुलिस सम्मान के साथ हुआ। उन्हीं शहीदों के सम्मान में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर बंटी वढेरा, अरुण कुमार, शालू मदान समेत विद्यार्थी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी