दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी

कर्मचारियों के लिए दफ्तरी काम के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने की हिदायतें जारी की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:16 AM (IST)
दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी
दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मिशन फतेह के तहत डीसी अरविंद पाल सिंह संधू ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दफ्तरी काम के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने की हिदायतें जारी की हैं।

डीसी संधू ने कहा कि हर सरकारी कर्मचारी पंजाब सरकार द्वारा विकसित कोवा एप डाउनलोड करेंगे। कर्मचारियों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी को रखनी यकीनी बनाते हुए दफ्तरों में बैठने की व्यवस्था करेंगे। हर कर्मचारी दफ्तरी कार्य के दौरान मुंह पर मास्क पहनेगा।

उन्होंने कहा कि मेनुअल पत्रों, नोटिसों, याद-पत्रों और आदेशों के संचार और भौतिक फाइलों के प्रयोग से परहेज किया जाए। दफ्तरी काम, जितना संभव हो सके, ई-दफ्तर, अधिकारित ईमेल, टेलिफोन, एसएमएस वाट्सएप और इलेक्ट्रोनिक्स माध्यम द्वारा किया जाए।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी के साथ हाथ मिलाने या गले लगने से परहेज करें, कर्मचारियों को दफ्तर में अनावश्यक घूमना नहीं चाहिए और उनको सिर्फ उनकी निर्धारित जगह से ही काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हाथों को साबुन के साथ धोएं और यदि कोई कर्मचारी बीमार है तो उस कर्मचारी को दफ्तर के प्रमुख को जरूर सूचित करना चाहिए। एसी का तापमान 24-30 सेंटीग्रेड के बीच रखा जाए। वेंटिलेशन के लिए दफ्तर की खिड़कियों को खोलकर रखा जाए और दफ्तर में नमी को 40-70 प्रतिशत तक मेंटेन किया जाए।

chat bot
आपका साथी