राष्ट्रवादी विचार मंच ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्रवादी विचार मंच फाजिल्का की ओर से परशुराम मंदिर में विजयदशमी व शस्त्र पूजन उत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:28 PM (IST)
राष्ट्रवादी विचार मंच ने किया शस्त्र पूजन
राष्ट्रवादी विचार मंच ने किया शस्त्र पूजन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : राष्ट्रवादी विचार मंच फाजिल्का की ओर से परशुराम मंदिर में विजयदशमी व शस्त्र पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके श्री अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष नरेश मित्तल मुख्यातिथि रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिसिपल दयानंद शर्मा गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने की। इसके अलावा समाजसेवी बंटी पटवारी बतौर विशेष मेहमान कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में मन्नत ठकराल ने भजन प्रस्तुत करके की, जिसके बाद मेहमानों ने शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान मुख्यातिथि नरेश मित्तल ने प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपनाने व अपनी हिदू संस्कृति के संस्कारों को ओर प्रचारित प्रसारित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रिसिपल दयानंद शर्मा ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की। मुख्य वक्ता राजेश ठकराल ने कहा कि दुनिया में शक्तिशाली की ही आवाज सुनी जाती है। इसलिए हमें अपने राष्ट्र को ओर सफल व सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न उदाहरण देकर समझाते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को अपनाकर ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके मंच संचालन करते हुए रोशन वर्मा ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई तथा समाज को एक सूत्र में जोड़ने का पर्व है। यह गौरवमई इतिहास है कि जब पूर्वज युद्ध भूमि में जाते थे तो तलवार को मां भवानी का रूप समझने वाले अपनी कुलदेवियों की आराधना भी करते थे। युद्ध में विजय या वीरगति को प्राप्त होते थे। यही कारण है कि शीश कटने के बाद भी धड़ लड़ने के अनेक प्रमाण आज भी जीवित हैं। इस मौके राष्ट्रवादी विचार मंच के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी