नगर निगम के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने के रोष में लौटाए प्रशंसा पत्र

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने करीब छह माह की पेंडिग तनख्वाह देने की मांग को लेकर की जा रही हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM (IST)
नगर निगम के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने के रोष में लौटाए प्रशंसा पत्र
नगर निगम के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने के रोष में लौटाए प्रशंसा पत्र

संवाद सहयोगी, अबोहर : नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने करीब छह माह की पेंडिग तनख्वाह देने की मांग को लेकर की जा रही हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी। इस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों ने दो अक्टूबर को दिए गए सम्मान पत्रों को लौटा दिया।

इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन संघर्ष कमेटी के सदस्य सुनील भगानिया, मुकेश सोनी, सुरेश भुंबक, मुरारी लाल व मोजी राम ने बताया कि उनको मई महीने से लेकर आज तक का वेतन पेंडिग है, जिस कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2019 में मांगों को लेकर 20 दिन की हड़ताल की गई थी जिसके चलते एक महीने का वेतन भी काट लिया हालांकि तब उन्हें इन दिनों की हाजिरी लगवा कर वेतन जारी करने की बात कही गई थी। क्योंकि तब उन्होंने हड़ताल के दिनों की पूर्ति करने के लिए दिन-रात काम किया। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उनका घर का गुजारा करना मुश्किल होता जा रहा है जबकि भगवान वाल्मीकि जयंती के अलावा अन्य त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है उन्हें इस बात की चिता है कि वे बिना पैसों के यह त्योहार कैसे मनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमिश्नर द्वारा उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी